{"_id":"655f8186b318dc799c059d94","slug":"someone-is-watering-the-green-belt-and-someone-is-sowing-vegetables-hsvp-cuts-illegal-connections-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10436-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्रीन बेल्ट में लगा रहा पानी तो कोई बो रहा सब्जी, एचएसवीपी ने काटे अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्रीन बेल्ट में लगा रहा पानी तो कोई बो रहा सब्जी, एचएसवीपी ने काटे अवैध कनेक्शन
विज्ञापन
एचएसवीपी के कर्मचारी अवैध पेयजल कनेक्शन ग्रीन बेल्ट से काटते हुए।
सिरसा। सेक्टरों की पेयजल आपूर्ति का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रीन बेल्ट से लेकर सब्जियां उगाने वाले लोगों के पेयजल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वीरवार को कार्यकारी अधिकारी अजय सिंह व एसडीओ राम प्रसाद अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरे। इस दौरान 12 के आस पास अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए।
वहीं कार्यकारी अधिकारी अजय सिंह ने निर्देश दिए कि जिन लोगों ने ग्रीन बेल्ट, सब्जियां उगाने के लिए खाली पड़ी भूमि और रिलीज लैंड में अवैध पेयजल कनेक्शन किए हुए हैं, सभी के कनेक्शन काटे जाएं और उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यदि कोई नहीं मानता है तो नोटिस देने के साथ जुर्माना कार्रवाई अमल में लाई जाए। सेक्टरवासियों के पीने के पानी को इस तरह से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। जिससे की सेक्टरवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़े।
बता दें कि दो दिनों से जेई विनोद कुमार व जेई बलराज की अगुवाई में एचएसवीपी विभाग की टीम अवैध पेयजल कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। सेक्टर 19, सेक्टर 19 पार्ट टू और सेक्टर 20 में अवैध रूप से ग्रीन बेल्ट और सब्जियों के लगाए गए कनेक्शनों को काटा गया है। दो दिनों के अंदर 20 से ज्यादा अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सर्वे कर शु्रू की कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों के अनुसार नियमित रूप से हमें पेयजल समस्या को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस दौरान विभाग की टीमों ने सभी एरिया का सर्वे किया और अवैध कनेक्शनों की रिपोर्ट तैयार की। इस सर्वे के बाद ही विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। अनुमानित 100 के आस पास अवैध कनेक्शनों की सूची विभाग ने तैयार की है, जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
खाली जमीन पर सब्जियां की बिजाई करने में लगे
सेक्टरों में लोग ग्रीन बेल्ट व उसके साथ लगती जमीनों में सब्जियां उगाने में लगे हुए हैं। वहीं खाली पड़ी रिलीज लैंड को भी लोगों ने नहीं बख्शा, उस पर खेती करने में जुटे हुए हैं। लोग पेयजल सप्लाई के कनेक्शन घर से 50 से 100 फुट दूूर तरह ले जाकर सब्जियां लगा रहे हैं।
-- -
अवैध पेयजल कनेक्शन गलत है और इन पर कार्रवाई जारी है। अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना भी अवैध कनेक्शन करने वालों पर लगाया जाएगा। पेयजल सप्लाई का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। विभाग की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी।
-अजय सिंह, कार्यकारी अधिकारी, एचएसवीपी
-- -- -- --
विभाग की कार्रवाई सही है और अवैध कनेक्शन काटा जाना सही है। पेयजल सप्लाई से ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा बनाना और सब्जियां उगाना सही नहीं है। प्रशासन की कार्रवाई जायज है। प्रशासन को अपनी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखनी चाहिए।
-राजपाल सिंह, प्रधान, सेक्टर 20 वेलफेयर एसोसिएशन