{"_id":"69065376e2581f8e340343b0","slug":"some-black-sheep-are-playing-with-the-future-of-children-they-will-not-be-spared-sp-sirsa-news-c-128-1-sir1004-146932-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ काली भेड़ें बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही, बख्शा नहीं जाएगा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ काली भेड़ें बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही, बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालकों संबोधित करते एसपी दीपक सहारण।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शनिवार को सीडीएलयू के टैगोर भवन में मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान और स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने नशे के खिलाफ अभियान में मेडिकल स्टोर संचालकों से पूर्ण सहयोग मांगा और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा बेचने से सख्त परहेज करने की हिदायत दी।
एसपी ने कहा कुछ काली भेड़ें बच्चों के उज्जवल भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है, इसलिए नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं बेचना पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि सभी थाना और यूनिट प्रभारियों को खुफिया तंत्र मजबूत करने और मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने वालों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
एसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक नशे के व्यापार में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी अन्य के पंजीकरण पर स्टोर चलाकर डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाएं बेचने या अनियमितता पाए जाने पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पंजीकरण रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
ड्रग इंजेक्शन से मौत पर होगी जांच
एसपी ने कहा कि ड्रग इंजेक्शन से मरने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल जांच की जाएगी। मेडिकल स्टोर मालिक की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने लोगों से गांव के मेडिकल स्टोरों पर नजर रखने और नशीली दवाएं बेचते पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।
पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
बैठक में सीएमओ प्रमोद शर्मा, मेडिकल एसोसिएशन जिला प्रधान एमएल बजाज, डीसीओ सुनील कुमार सहित सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने एसपी को नशे के खिलाफ मुहिम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।