{"_id":"65e74f086972138aac022c5f","slug":"solar-lights-will-be-installed-on-the-phirnis-of-villages-aditya-devi-lal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116232-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की फिरनियों पर लगेंगी सोलर लाइटें : आदित्य देवीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की फिरनियों पर लगेंगी सोलर लाइटें : आदित्य देवीलाल
Tue, 05 Mar 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने मंगलवार को डबवाली विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों व एक खरीद केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांवों की फिरनियों पर सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। इसकी शुुरुआत गांव जगमालवाली से की जा रही है। प्रत्येक गांव में 50 के करीब लाइटें लगाई जाएंगी।
उन्होंने गांव सुकेराखेड़ा से अबूबशहर सड़क, गांव मिठड़ी से खुईयां मलकाना, पन्नीवाला रुलदू से गांव पाना खोखर सड़क तथा गांव पाना में खरीद केंद्र का शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर 5 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने गांव जगमालवाली में फिरनी पर लाइटें लगाने के कार्य का भी शुभारंभ किया।
चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलते हुए डबवाली क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है तथा किसान, मजदूर व हर वर्ग के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेयरमैन आदित्य देवीलाल का स्वागत किया ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाना अनाज मंडी में अबकि बार गेहूं की फसल की खरीद भी शुरू करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सड़कों के साथ-साथ खेतों के कच्चे रास्ते भी 60 किलोमीटर तक बहुत जल्द पक्के किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अबकि बार हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा एक लाख के करीब मंडी मजदूरों का पंजीकरण कराया जाएगा और उनको लाभ पहुंचाया जाएगा।