फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   So far three books of 14-year-old trend have been published, now preparing for the fourth

14 वर्षीय रुझान की अब तक तीन पुस्तकें हो चुकी प्रकाशित, अब चौथी की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
So far three books of 14-year-old trend have been published, now preparing for the fourth
मेडल और किताब दिखाते हुए रूझान चौधरी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कुछ कर गुजरने के लिए उम्र नहीं जज्बा और पक्का मन चाहिए। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सिरसा की बेटी रुझान चौधरी ने। साहित्यकार जीडी चौधरी की पौत्री 14 वर्षीय रुझान अभी तक 3 पुस्तकें लिख चुकी है, और फिलहाल चौथी पुस्तक लिख रही है। रुझान चौधरी को अपनी इस प्रतिभा के लिए साहित्य जगत के कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन

रुझान फिलहाल दसवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ ही रुझान अपने लिखने के हुनर को भी आगे बढ़ा रही है। 8 वर्ष की उम्र में रुझान की पहली पुस्तक, मैंने पंखों की उड़ान प्रकाशित हुई। उनके पिता पेशे से वकील और माता मोनिका कोर्ट में प्रोबेशन अधिकारी है। माता मोनिका ने बताया कि शुरूआत से ही उनके घर का माहौल साहित्यिक, कविताओं भरा रहा है। ससुर जीडी चौधरी एक साहित्यकार है जिसके कारण घर पर कार्यक्रम, कवि सम्मेलन जैसे प्रोग्राम होते रहते थे। जिसमें रुझान ने हमेशा दिलचस्पी दिखाई और उनमें भाग लिया।
विज्ञापन

8 वर्ष की उम्र में प्रकाशित हुई पहली पुस्तक
रुझान की 8 वर्ष की आयु में पहली पुस्तक नन्हें पंखों की उड़ान 2015 में प्रकाशित हुई। कविताओं पर आधारित इस पुस्तक में रुझान ने अपने कपोल मन की उड़ान को शब्दों में पिरोया है। दूसरी पुस्तक नॉवल द एडवेंचर ऑफ रोमिला- ए मेजिकल गर्ल 2018 लिखी है। वहीं तीसरी पुस्तक फैसिस ऑन द कैनवास 2020 में प्रकाशित हुई। रुझान फिलहाल चौथी पुस्तक पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार दादा से मिली प्रेेरणा
रुझान का कहना है कि उसके दादा जीडी चौधरी जो अभी 85 वर्ष के है बहुत अच्छे साहित्यकार रहे है। उसे लिखने की प्रेरणा उनके दादा से ही मिली है। जब दादा कुछ लिखते थे तो वह उनके साथ जाकर बैठ जाती थी और उनसे सवाल जवाब करती थी।
अब तक कितने अवॉर्ड किए हासिल
1. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड- 2016, यंगेस्ट ऑर्थर
2. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड- 2019, यंगेस्ट नॉवलिस्ट
3. एशिया अवॉर्ड- 2019
4. टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर, वर्ल्ड यूनियन में नाम दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed