{"_id":"6a4d3f6d9efd0a03d5004f8f","slug":"snake-man-get-well-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161151-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्नेकमैन खुशी मोहम्मद कुरैशी स्वस्थ होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्नेकमैन खुशी मोहम्मद कुरैशी स्वस्थ होकर घर लौटे
Tue, 07 Jul 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोबरा के डसने के बाद बठिंडा अस्पताल में चला उपचार, शुभचिंतकों ने जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली के स्नेकमैन खुशी मोहम्मद कुरैशी को कोबरा सांप के डसने के बाद बठिंडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के सफल उपचार, समय पर मिली चिकित्सा सहायता और लोगों की दुआओं के बाद अब उनकी हालत पूरी तरह ठीक है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं।
सोमवार को सांप रेस्क्यू के दौरान खुशी मोहम्मद कुरैशी को कोबरा ने डस लिया था। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया।
समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी हालत में लगातार सुधार होता गया। चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार और निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
खुशी मोहम्मद कुरैशी लंबे समय से क्षेत्र में सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वह कई बार लोगों के घरों, खेतों और अन्य स्थानों से सांपों को पकड़कर लोगों की मदद कर चुके हैं।