{"_id":"65c1213c038a77c1ac04fedc","slug":"smuggler-arrested-with-11-kg-opium-sirsa-news-c-128-1-sir1003-114633-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 1.1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 1.1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
तस्कीरी के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। स्पेशल स्टाफ ने रविवार रात को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को एक किलो 100 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान व्यक्ति की पहचान प्रहलाद सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव पोहड़कां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोहड़कां में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक आते हुई दिखाई दिया। उक्त युवक ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो एक प्लास्टिक की थैली मिली। इसमें 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ पर आरोपी प्रहलाद सिंह ने बतलाया की यह अफीम वह सुखविंद्र उर्फ दीप निवासी मल्लेकां से लाया था। यह अफीम बेचकर उसे पैसे देने थे।