फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Smile returned on the face of the minor after meeting his parents after four years

Sirsa News: चार साल बाद मां-बाप से मिलकर नाबालिग के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Smile returned on the face of the minor after meeting his parents after four years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चार साल पहले लावारिस हालत में मिली 11 वर्षीय किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति ने सोमवार को उसके मां-बाप से मिलवाया। उक्त किशोर अब 15 वर्ष की हो चुकी है। चार वर्षों से वह भाई कन्हैया आश्रम में रह रही थी। किशोरी के मां-बाप बीमार थे और भाई कन्हैया आश्रम ने इनका इलाज करवाया। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने उक्त किशोरी को मां-बाप को सौंप दिया।
वर्ष 2021 में अंबाला में एक 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी लावारिस हालत में मिली थी। उक्त किशोरी को सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम में लाया गया था। सिरसा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने बताया कि समिति व भाई कन्हैया आश्रम ने किशोरी के मां-बाप का पता लगाने की जिम्मेदारी संभाली। काफी प्रयास के बाद पता लगा कि किशोरी झारखंड के धनबाद क्षेत्र की है। समिति सदस्यों ने धनबाद की बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। कुछ दिन पहले किशोरी के घरवालों का पता चल गया। इसके बाद मां-बाप सिरसा पहुंचे। किशोरी के मां-बाप बीमार थे। इसके बाद भाई कन्हैया आश्रम ने दोनों का इलाज करवाया।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने बताया कि किशोरी के मां-बाप की काफी गरीब हैं। समिति ने सारी कानूनी कागजी कार्यवाही करने के बाद किशोरी को धनबाद की बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। इसके बाद किशोरी को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया। किशोरी के मां-बाप का अपना कोई घर नहीं है। इसलिए धनबाद बाल कल्याण समिति ने उनके रिश्तेदारों से बात की। अब किशोरी व उसके मां-बाप अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







बाल कल्याण समिति ने चार साल पहले बिछुड़ी किशोरी को उसके मां-बाप से मिलवाया है। उक्त किशोरी चार साल तक भाई कन्हैया आश्रम में रही। किशोरी झारखंड की रहने वाली है। बाल कल्याण समिति व भाई कन्हैया आश्रम ने काफी प्रयास कर उसके मां-बाप का पता लगाया। -अनिता वर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed