{"_id":"631a2b8cce56fb5f5802c44a","slug":"six-year-old-girl-dies-under-suspicious-circumstances-sirsa-news-hsr641387532","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में छह वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में छह वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नागरिक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
कल्याण नगर गली नंबर एक निवासी अंतलाल अपनी छह वर्षीय बच्ची गरिमा की जांच करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा था। बच्ची को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद डॉक्टर ने उसकी जांच कर खून के सैंपल करवाने के लिए भेज दिया। ऐसे में दो घंटे बाद खून के सैंपल की रिपोर्ट आने की जानकारी मिली, तो वह अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के सामने ही फर्श पर बैठ इंतजार करने लगे। यहां पर बच्ची की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद नर्स ने बच्ची की स्थिति को देख उसे डॉक्टर के पास भेजा। डॉक्टर ने उसकी जांच कर इमरजेंसी में रेफर कर दिया। खुद ही जांच करने के लिए पहुंचे। इमरजेंसी में जांच किए जाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। बच्ची के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बच्ची उनके पास आई थी। जांच के बाद ब्लड सैंपल के लिए कहा था। कुछ समय बाद जब तबीयत बिगड़ी तो नर्स बच्ची को लेकर उसके पास आई। बच्ची का स्वास्थ्य देखकर उसे इमरजेंसी में रेफर किया। यहां जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। संभवत बच्ची की मौत दौरा पड़ने से हुई है। - डॉ. भारत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ।