फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six Seva Ratnas created voluntarily in Sirsa

Sirsa News: सिरसा में स्वेच्छा से बनाए गए छह सेवा रत्न

Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six Seva Ratnas created voluntarily in Sirsa
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं कार्यशाला रविवार को सिरसा क्लब में हुई। इसमें प्रत्येक शाखा के सचिव ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उनके सामाजिक कार्यों का लेखाजोखा रखा गया। इसमें संजीव मेहता, निशा ग्रोवर, प्रोमिला पूनिया, जितेंद्र बंसल, अशोक खेतरपाल एवं ललिता स्वेच्छा से छह सेवा रत्न बनाए गए।
विज्ञापन



शाखा अध्यक्ष सूरज बंसल ने सभी का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डाॅ. योगेश बिदानी ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता विनोद धवन ने अखिल भारतीय सेवा संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी सदस्य नई शाखाएं और नए सदस्य बनाने पर जोर दें। ताकि सेवा संघ और ज्यादा सामाजिक कार्य कर सके।
विज्ञापन

मंच संचालन करते हुए संजीव मेहता ने संघ में अपने अनुभव बताए। उन्होंने सेवा संघ के कार्यों की रूपरेखा सभी सदस्यों के सामने रखी। शाखा के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रांतीय अधिकारियों को विशेष सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि अशोक तंवर एवं विशेष अतिथि सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. इंद्र गोयल ने की। कार्यक्रम में सिरसा, बरवाला, हिसार के पुरुष और महिला शाखा समेत हांसी, ऐलनाबाद, डबवाली, सिवानी, तलवाड़ा एवं फतेहाबाद आदि शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed