फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   six people found corona posiitive

सात लोगों ने दी कोरोना को मात तो छह मिले पॉजिटिव

Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
six people found corona posiitive
जिले में कोरोना संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को छह संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें तीन संक्रमित किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आए थे तो एक खांसी जुकाम और दो अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सात संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 287 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 199 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन को कम करने और छूट देने को लेकर कंटेनमेंट जोन के लोग स्वास्थ्य विभाग को फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच करने में जुटा हुआ है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में सात संदिग्ध संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक 73 साल का बुजुर्ग जो एफ ब्लॉक में रहता है वह संक्रमित के संपर्क में आया था, जिस कारण उसकी जांच की गई तो वह भी संक्रमित पाया गया है। संपर्क में आने वाले में 29 वर्षीय ई ब्लॉक का व्यक्ति और हुडा कॉलोनी की 44 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। वहीं हुडा में 63 वर्षीय व्यक्ति को जब खांसी जुकाम की शिकायत थी और जांच करवाई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव बुढ़ीमेड़ी के रहने वाले दो लोग 30 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 287 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं जिले में संक्रमितों की ठीक होने की रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। 287 संक्रमितों में से अभी तक 199 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को दो सतनाम पुरा, एक सिरसा, एक डबवाली, एक कीर्ति नगर, एक नोहरिया बाजार और एक नहराना का संक्रमित स्वस्थ हो चुका है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 86 है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से लोग फोन कर ढील देने की कर रहे मांग
जिले में अभी तक 120 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जिसमें 52 कंटेनमेंट जोन का 28 दिनों का समय पूरा हो चुका है। वहीं 68 कंटेनमेंट जिले में अभी भी है। कंटेनमेंट जोन में लोगों की पूर्ण आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है। किसी भी कोरोना3 संक्रमित के इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाना प्रशासन का काम होता है। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन कंटेनमेंट जोन से फोन आ रहे हैं कि उनका कंटेनमेंट छोटा किया जाए और उन्हें आने जाने की छूट दी जाए। सीएमओ के अनुसार प्रतिदिन ज्यादातर लोग कंटेनमेंट जोन को लेकर ही फोन कर रहे हैं। जबकि उनका काम यह नहीं है। उनका काम केवल सर्वे करना है। कंटेनमेंट जोन पर निर्णय प्रशासन द्वारा ही लिया जाता है।
प्रशासन ने बनाए नए कंटेनमेंट जोन
जिले में संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 13 मेला ग्राउंड नजदीक प्रतापगढ़ पार्क गली नंबर एक में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने पर संबंधित क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाया है। वहीं वार्ड नंबर 25 रानियां रोड़ स्थित गुरुनानक नगरी नजदीक गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आने पर संबंधित क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाया है। शहर के वार्ड नंबर 15 हिसारिया गेट गली नम्बर 2 गली वैद्य कालू राम वाली में, वार्ड नंबर 27 ढाणी तेजा सिंह वाली में, खंड सिरसा के गांव चामल में और गांव दड़बी में जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाया है।

जिले में शुक्रवार को छह कोरोना संक्रमित आए हैं। वहीं सात स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कंटेनमेंट जोन में ढिलाई के लिए फोन आ रहे हैं, यह काम प्रशासन का है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed