{"_id":"658075fc8083aa7fd2076da4","slug":"six-incidents-of-theft-in-one-night-in-badagudha-sahuwala-chhatriyan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11972-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बडागुढ़ा, साहुवाला, छतरियां में एक रात में चोरी की छह घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बडागुढ़ा, साहुवाला, छतरियां में एक रात में चोरी की छह घटनाएं
Mon, 18 Dec 2023 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा। धुंध का मौसम शुरू होते ही बडागुढ़ा, साहुवाला, छतरियां में चोर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में एक रात में चोरी की छह वारदातों को अंजाम दे डाला। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
गांव साहुवाला प्रथम में चोरों ने रविवार रात ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़े। वहां से करीब चार तोला दो ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। सिरसा निवासी दुकानदार दीपक ने बडागुढ़ा पुलिस को तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बडागुढ़ा में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की। किसान विकास केंद्र का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखी नकदी ले गए जबकि इससे सटी बाला जी ऑनलाइन सर्विस सेंटर का भी शटर तोड़ डाला लेकिन से चोरों को वहां कोई बड़ा सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
गांव छतरियां में भी दो जगहों पर चोरी हुई। चोरों ने विनोद किराना स्टोर और पास में स्थित खल-बिनौले की दुकान का ताला तोड़ा। वहां भी चोरों को महंगा सामान नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी और पेटियों को खंगाल डाला। इसके मकान मालिक सुभाष सिरसा में रहते हैं। गांव छतरियां स्थित पुराने मकान में रखा घरेलू सामान चोर ले गए।