फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six health centers will get six lakh rupees

कायाकल्प अवॉर्ड : छह स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेंगे छह लाख रुपये

Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six health centers will get six lakh rupees
सीएचसी का दौरा करते सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार। - फोटो : Sirsa
कायाकल्प अवॉर्ड के जरिये स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में की मुहिम में जिले के छह पीएचसी और सीएचसी को सरकार द्वारा अवॉर्ड दिया गया है। जिसमें जिले के छह केंद्रों को छह लाख रुपये व्यवस्थाओं के सुधार के लिए दिए जाएंगे। वहीं एक्वास के लिए स्वास्थ्य विभाग छह केंद्रों का सर्वे कर रिपोर्ट बना रहा है। जिसके तहत उन्हें एक्वास सर्टिफाइड किया जाएगा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अवॉर्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें स्वच्छ भारत योजना के तहत कायाकल्प योजना में स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और अन्य सुविधाओं की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत योजना की वेबसाइट पर डाल दी थी। जिस पर विभाग की टीम ने जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों को दौरा किया था। जिसमें पाया कि सीएचसी कालांवाली, ओढ़ां और ऐलनाबाद में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं, वहीं साफ-सफाई में भी वहां का स्टाफ पूरा ध्यान दे रहा है। जिस पर सरकार ने स्वच्छ भारत योजना के तहत तीनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की अनुदान राशि दी है। जो इन सभी सीएचसी केंद्रों को लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर खर्च करनी होगी। जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और कोई परेशानी भी न आए। वहीं जिले की तीन पीएचसी पनीवाला और पनिहारी को 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई है। यह राशि केंद्रों को साफ सुथरा रखने व मरीजों की देखभाल अच्छे ढंग से करने को लेकर दी गई है। वहीं सबसे ज्यादा राशि केहरवाला पीएचसी केंद्र को दी गई है, जिसमें दो लाख रुपये केवल एक ही पीएचसी को दिए गए हैं। जिससे वहां की व्यवस्था में काफी सुधार होगा। वहीं इस पैसे से केंद्रों में स्थित पार्क इत्यादि की देखभाल की जाएगी, वहीं मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के बैठने के लिए भी व्यवस्थाएं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस राशि को प्रयोग कर जहां जनाना वार्ड की सुविधा है, उसे बेहतर बनाया जाएगा। जिससे लोगों को शहर तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

एक्वास के लिए भी जारी है सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्वास अवॉर्ड के लिए भी सर्वे करने में जुटी हुई है। जिले के छह केेंद्रों में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जांच कर ली है। जिसमें सीएचसी ऐलनाबाद, माधोसिंघाना, नाथूसरी चोपटा, दड़बा और जमाल पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन ने जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। जिसके तहत अब एक्वास की टीम जांच के लिए इन सभी केंद्रों का दौरा करेगी और व्यवस्थाओं के अनुसार इन सभी को एक अवॉर्ड दिया जाएगा। जिसका प्रयोग उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने और सफाई व्यवस्था में करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में छह सीएचसी और पीएचसी को कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चुना है। इसके तहत सभी को छह लाख रुपये की राशि दी गई है। वहीं एक्वास सर्वे के लिए भी छह सीएचसी और पीएचसी के नाम भेजे गए हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी और मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed