फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sister-in-law accuses brother-in-law of molestation, accused is the father of three children

Sirsa News: साली ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, तीन बच्चों का पिता है आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law accuses brother-in-law of molestation, accused is the father of three children
सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। डिंग थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी सिरसा में हुई है। हैरानी की बात है कि उसकी बहन फिलहाल उसके जीजा के साथ ही रह रही है। इसके बावजूद उसका जीजा नवीन काफी समय से उसपर उसके साथ शादी करने का दबाव डाल रहा है। एक माह पहले आरोपी उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती का कहना है कि वह अपनी बड़ी बहन के कारण चुप हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अब उसका जीजा लगातार उसे फोन करके उस पर शादी का दबाव डाल रहा है और ऐसा न करने पर धमकाता है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed