{"_id":"6ac13c32bad4fb99bb00c46d","slug":"paddy-buying-in-pending-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166118-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा में मिल अलॉटमेंट न होने से धान खरीद अटकी, मंडियों में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा में मिल अलॉटमेंट न होने से धान खरीद अटकी, मंडियों में ढेर
Sat, 03 Oct 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
- जिले में अब तक पीआर धान की करीब छह हजार एमटी आवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। धान खरीद सीजन शुरू होने के बावजूद जिले में शनिवार को भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। मिल अलॉटमेंट न होने के कारण यह देरी हो रही है। मिल संचालकों के कस्टम राइस (सीएमआर) बनाने के आवेदन अभी तक लंबित हैं।
ये आवेदन पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने पिछले दो दिनों से धान निकालने में तेजी की है। इससे मंडियों में धान की आवक बढ़ने लगी है और ढेर लग रहे हैं।
जिले की मंडियों में अब तक करीब छह हजार मीट्रिक टन पीआर धान पहुंच चुका है। कटाई तेज होने के साथ आने वाले दिनों में आवक और बढ़ सकती है। फसल मंडियों में पहुंच रही है लेकिन खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। यदि आवक बढ़ती रही तो मंडियों में फसल का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
सोमवार को आवेदनों की जांच के बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कि जाएगी। अभी आवेदनों की जांच जारी है। अन्य मिल संचालकों सीएमआर के लिए आगे आने के लिए कहा गया है। सोमवार तक अन्य मिल संचालक भी आवेदन कर सकते हैं। उनके साथ बातचीत जारी है। मिल अलॉटमेंट न होने की वजह से किसी भी किसान को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- हरवीर रावत, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सिरसा।