{"_id":"6ac13d4221a07bbdf40c9102","slug":"bhans-milk-80-cow-60-rupee-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166114-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भैंस का दूध 80 व गाय का 60 रुपये किलो हुआ, मध्यमवर्ग की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भैंस का दूध 80 व गाय का 60 रुपये किलो हुआ, मध्यमवर्ग की बढ़ेगी परेशानी
Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
दूध के रेट बढ़ाने का आंदोलन खत्म, शहर की निजी डेयरियों ने पांच रुपये बढ़ाए दाम
फोटो 25 8 26
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दूध के दर बढ़ाने की मांग पर तीन दिन से चल रहा पशुपालकों का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त होने के साथ ही शहर की कई निजी डेयरियों ने दूध के दाम पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए।
पहले डेयरियों पर भैंस का दूध 75 रुपये और गाय का दूध 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब भैंस का दूध 80 और गाय का दूध 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। दूध के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित होने की संभावना है।
बेगू रोड स्थित गोपाल डेयरी के संचालक संजीव कुमार ने बताया कि भैंस और गाय दोनों के दूध के दर में पांच-पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बराड़ डेयरी पर भी इसी तरह दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
दूध महंगा होने का असर इससे बनने वाले उत्पादों दही, पनीर, घी और मिठाइयों की कीमतों पर भी पड़ेगा। वहीं, राष्ट्रीय किसान संगठन के नेता जसवीर भाटी, हंसराज, हरप्रीत व सुरजीत ने बताया कि सरकार को 17 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
यदि सरकार ने वसा के अनुसार दूध के दर नहीं बढ़ाए तो आगे ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में 17 अक्तूबर को जाट धर्मशाला सिरसा में बैठक होगी।
घर का बजट बिगड़ेगा
दूध के दाम बढ़ने से घर का बजट प्रभावित होगा। रोजाना दूध की जरूरत होती है, इसके साथ दही, पनीर जैसी चीजों पर भी खर्च बढ़ेगा। पहले ही महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
-सरोज रानी, गृहिणी।
बच्चों की जरूरतों पर पड़ेगा असर
परिवार में रोजाना दूध की खपत होती है। पांच रुपये की बढ़ोतरी छोटी लगती है लेकिन महीने भर में इसका असर साफ दिखाई देता है। दूध से बनने वाले सामान के दाम भी बढ़े तो रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।
-रामकला, गृहिणी।