{"_id":"68ffb160bbc2d79d9e078db3","slug":"sirsas-daughter-yashika-mehta-received-a-fellowship-in-london-sirsa-news-c-128-1-slko1008-146595-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा की बेटी यशिका मेहता को लंदन की मिली फैलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा की बेटी यशिका मेहता को लंदन की मिली फैलोशिप
विज्ञापन
यशिका मेहता।
सिरसा। सिरसा की बेटी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. यशिका मेहता ने लंदन से फैलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (एफआरसीआर) की प्रतिष्ठित डिग्री हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यह डिग्री यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स की ओर से प्रदान की जाती है।
डॉ. यशिका ने बताया कि इस डिग्री के लिए उन्होंने दो वर्षों में तीन चरणों में ऑनलाइन परीक्षाएं दीं और अंततः सफलता प्राप्त की। उनका कहना है कि सिरसा जिले से एफआरसीआर की डिग्री प्राप्त करने वाली वह पहली रेडियोलॉजिस्ट हैं। यशिका ने कहा कि अब उन्हें लंदन में प्रैक्टिस का अवसर मिल गया है, परंतु वे अपने देश में रहकर यहां के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
सिरसा की मुल्तानी कॉलोनी निवासी हरीश मेहता की बेटी डॉ. यशिका ने एमबीबीएस अंबाला स्थित मुलाना मेडिकल कॉलेज से तथा एमडी केरला से की है। वर्तमान में वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। उनके पिता हरीश मेहता प्रगतिशील किसान हैं, जबकि उनके भाई डॉ. कार्तिक मेहता भी एमबीबीएस हैं।