फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa will get maximum compensation in the state: Agriculture Minister

सिरसा को मिलेगा प्रदेश में सबसे ज्यादा मुआवजा : कृषि मंत्री

Tue, 22 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sirsa will get maximum compensation in the state: Agriculture Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने फसल का 600 करोड़ रुपये सिरसा जिले के लिए मंजूर करवाए हैं। यदि कोई किसान टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करता है तो यह उसका अधिकार है। सरकार अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी आनाकानी कर रही थी। हमने स्टेट लेवल कमेटी के पास गए तो एजेंसी केंद्र सरकार के पास गई। वहां पर किसानों की जीत हुई। हरियाणा में किसी जिले को इतना पैसा नहीं मिला होगा। जितना सिरसा को जल्द ही मिलने जा रहा है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों को व उनके नाम पर राजनीति करने वालों को भी मालूम है, आज स्थिति क्या है। घग्गर के कारण आई बाढ़ से नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति पोर्टल बना हुआ है। किसान उस पर अपनी फसल, पशुओं,मकानों आदि डिटेल डाले। सभी तरह के पैरामीटर पोर्टल पर बनाए गए हैं। एक सप्ताह या 10 दिन में नुकसान के मुआवजे को लेकर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली फ्री देने वाले बताएं किन किन चीजों पर बढ़ेगा टैक्स
कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत के बजट को लेकर कमी नहीं रही है। पिछले वर्ष 1200 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इस बार जल्द ही बजट पास हो जाएगा। उन्होंने फ्री बिजली आदि के वादे करने वाले नेताओं को लेकर कहा कि कोई फ्री बिजली देने का वादा कर रहा है, लेकिन यह नहीं बता रहा कि बिजली फ्री देने पर किन किन चीजों पर टैक्स बढ़ेगा। कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ कितनी ज्यादतियां की थीं, सभी जानते हैं। सभी को पता है कितना मुआवजा आता था। फसलों के भाव क्या थे, मैं समझता हूं, उन्हें इन चीजों से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी प्रबंधन को लेकर बना रहे हैं योजना
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पानी की कमी हमेशा से रही है। हमारे पास कोई डेम या प्राकृतिक संसाधन पानी का नहीं है। भाखड़ा, घग्गर और कुछ एरिया में यमुना का पानी आता है। हमारे पास सीमित पानी आता है और उसी का प्रबंधन हमें करना पड़ता है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसका लाभ जल्द ही किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed