{"_id":"6466674efb934c73bd015af8","slug":"sirsa-water-drainage-system-will-be-installed-in-main-markets-agency-will-conduct-survey-sirsa-news-c-21-1-136728-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा : मुख्य बाजारों में स्थापित किया जाएगा वाटर ड्रेनेज सिस्टम, एजेंसी करेगी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा : मुख्य बाजारों में स्थापित किया जाएगा वाटर ड्रेनेज सिस्टम, एजेंसी करेगी सर्वे
Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन ने बाहरी इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब शहर के मुख्य बाजारों में वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर परिषद ने सर्वे का काम एजेंसी को सौंपा है। मुख्य बाजारों में वाटर ड्रेनेज के लिए करीब 35 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्चा किया जाएगा।
बाजारों में बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर परिषद की ओर से वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके तहत बाजारों पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर परिषद की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। निजी एजेंसी को सर्वे का ठेका दिया गया है। एजेंसी अब शहर का सर्वे कर फिजिबिलिटी चेक करेगी। इसमें देखा जाएगा कि किसी बाजार को कहां से कनेक्शन दिया जाएगा, गलियों में पाइपलाइन बिछाई जा सकती है या नहीं आदि। इसके बाद कंपनी पूरा नक्शा तैयार कर अपनी रिपोर्ट सौंपगी। इसके आधार पर नगर परिषद सरकार को अपना प्रस्ताव भेजेगी। सरकार की ओर से मंजूर मिलने पर आगे का काम होगा। उम्मीद है कि आगामी 2 से 3 महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
इन बाजारों में स्थापित होगा वाटर ड्रेनेज सिस्टम
शहर के बेगू रोड, आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार, सूरतगढि़या बाजार, रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य बाजारों में वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित होगा। इसके बाद बाारिश का पानी न तो सीवरेज में जाएगा और न ही सड़कों पर ठहरेगा। पानी की निकासी डबवाली रोड स्थित माइनर में होगी।
विज्ञापन
दो प्रोजेक्ट पूरे, नहीं ठहरेगा सड़कों पर पानी
नगर परिषद की ओर से दो वाटर प्रोजेक्ट लगभग पूरे कर लिए गए हैं। अमृत योजना के तहत हिसार रोड पर पाइपलाइन बिछाई है। इस लाइन को बाल भवन वाली सड़क से होते हुए बस स्टैंड, हिसार रोड से जोड़ा गया है। दूसरी ओर अनाज मंडी, सिविल अस्पताल रोड और जनता भवन रोड की लाइन को जोड़ा गया है। उम्मीद है कि दो माह बाद आने-वाले बारिश के सीजन में इन जगहों पर पानी सड़कों पर नहीं ठहरेगा।
शहर के मुख्य बाजारों में वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाना है। इसके लिए काम चल रहा है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद बारिश के पानी के ठहरने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। -संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, सिरसा।