{"_id":"61b4f1c5f8d1ce61b515b709","slug":"sirsa-urban-area-is-at-the-forefront-in-administering-the-first-and-second-doses-sirsa-news-hsr619172298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली और दूसरी डोज लगवाने में सिरसा शहरी क्षेत्र सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली और दूसरी डोज लगवाने में सिरसा शहरी क्षेत्र सबसे आगे
विज्ञापन
शिविर में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाता युवक।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण के एक साथ मामले में बढ़त होने के बाद अब लोग भी टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में हर रोज सात से आठ हजार लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन लगवाने में सिरसा शहरी क्षेत्र सबसे आगे है। सिरसा में 100 फीसदी लाभार्थियों ने पहली और 61 फीसदी ने वैक्सीन की दूसरी डोल लगवा ली है। जिले में अभी भी एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज 150 से अधिक केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 10 लाख 2 हजार 588 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 8 लाख 44 हजार से अधिक लोग कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज जबकि 4 लाख 29 हजार दूसरी डोज लगवा चुके हैं। बडागुढ़ा गांव में अब तक 74 फीसदी लाभार्थियों ने पहली और 38 फीसदी लाभार्थियों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में 13 सक्रिय मरीज
बीते एक सप्ताह में मिले कोरोना के 13 मरीजों में अभी तक कोई भी मरीज स्वस्थ नहीं हुुआ है। विभाग की ओर से सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं विभाग ने सैंपलों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। हर रोज करीब एक हजार के लगभग लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए रोजाना 150 से अधिक केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सिरसा शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
-योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया, नागरिक अस्पताल सिरसा