{"_id":"583494a44f1c1b2c2513b68d","slug":"sirsa-news-to-force-the-issue-of-suicide-the-mother-and-daughter-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला, आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला, आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। रानियां थाना पुलिस ने खारियां निवासी सुरेंद्र पटवारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में मां-बेटी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश जोशी ने बताया कि मृतक सुरेंद्र कुमार के पिता सुरजीत सिंह की शिकायत पर खारियां निवासी सोनू उर्फ सोनिया व उसकी मां सीमा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ रानियां थाना में 15 नवंबर 2016 को भादंसं की धारा 306 व 34 के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान जो भी इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मां-बेटी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन