{"_id":"583495494f1c1b282413b7df","slug":"sirsa-news-the-gang-had-looted-guns-from-sirsa-jind-gun-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के गैंग ने लूटी थी सिरसा गन हाउस से बंदूकें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के गैंग ने लूटी थी सिरसा गन हाउस से बंदूकें
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सिरसा गन हाउस से बंदूकें लूटकर फरार हुए बदमाशों के बारे में पुलिस को ठोस सुराग व जानकारी मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश तो नहीं कर सकी लेकिन उसे यह पता चल गया है कि किन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और वे कहां के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंदूकें लूटने की वारदात को जींद जिले के बदमाशों ने अंजाम दिया है। चार दिन पहले इन बदमाशों ने नरवाना से स्विफ्ट कार लूटी थी और इसी कार में सवार होकर ये बदमाश सिरसा आए। यहां उन्होंने परशुराम चौक के पास स्थित सिरसा गन हाउस की रेकी कर सोमवार दोपहर वारदात को अंजाम दे दिया। प्रदेश की तमाम जिला पुलिस से इन बदमाशों से जुड़ी जानकारी सिरसा पुलिस को मिल चुकी है। ये बदमाश पेशेवर है और उनके खिलाफ कई अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
जांच में जुटे पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की फोटो मिल चुकी है। इन फोटो को सभी थानों और राजस्थान तथा पंजाब पुलिस भेजा गया है। इससे पुलिस को उन्हेें पहचाने में आसानी होगी। सिरसा गन हाउस के कारिंदे सुशील उर्फ शीलू और मालिक नरेंद्र सहदेव ने फोटो देखकर बदमाशों को पहचान लिया है। सूत्रों के अनुसार बदमाश छुपे होने के संभावित स्थानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। ये लोग वारदात को अंजाम देकर राजस्थान सीमा में चले गए थे लेकिन बाद में ये छोटे रास्तों से होकर फिर से हरियाणा में घुसे हैं।
उपपुलिस अधीक्षक विजय कक्कड़ का कहना है कि बदमाशों को संबंध में काफी अहम सूचनाएं मिल चुकी हैं। जल्द ही उन्हेें दबोच लिया जाएगा। पुलिस की काफी टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। मामले के जांच अधिकारी कीर्ति नगर चौकी इंचार्ज शलेंद्र कुमार का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उनकी टीम ने बदमाशों के बारे में काफी अहम जानकारियां जुटाई हैं। जी-जान से बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अब ज्यादा देर तक बदमाश पुलिस से आंख मिचौली नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिरसा शहर के भगवान परशुराम चौक से बेगू रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर सिरसा गन हाउस नाम से लाइसेंसी हथियारों की दुकान है। इस मार्ग दिन के समय लोगों की काफी आवाजाही रहती है। सोमवार दोपहर सिरसा गन हाउस के मालिक नरेंद्र सहदेव दोपहर को लघुशंका के चलते पास ही स्थित भारत गन हाउस में बने शौचालय में चले गए। पीछे से गन हाउस की देखरेख कारिंदा सुशील उर्फ शीलू कर रहा था। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर तीन युवक दुकान में घुसे और सीधा शीलू की गर्दन दबाते हुए रस्से से उसके हाथ बांध दिए। तीनों ने सामने अलमारी का शीश खोला और 12 बोर की पांच बंदूकें उठाकर डेढ़ मिनट मेें बाहर निकलकर सफेद रंग की स्विफट कार मेें सवार होकर फरार हो गए। वारदात के बाद सिरसा पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी व पड़ोसी राज्य राजस्थान व पंजाब की सीमाएं सील कर दी।