{"_id":"5839d1104f1c1bcc6713be6c","slug":"sirsa-news-sirsa-police-camping-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में डेरा डाले हुए है सिरसा पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में डेरा डाले हुए है सिरसा पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। लगातार वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने सिरसा को अपना टारगेट बना रखा है। सोमवार दोपहर को बेगू रोड स्थित सिरसा गन हाउस में बदमाशों ने धावा बोलकर पांच बंदूकें लूट ली। बदमाशों की पहचान करने में पुलिस को कामयाबी मिली लेकिन अभी तक पांचों बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार को कालांवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शराब ठेके में वारदात को अंजाम दिया। अगले ही दिन बुधवार को शहर के ए ब्लॉक में अश्वनी राठी के मकान में तीन बदमाश घुसे और हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाश राठी के घर से चार लाख रुपये और लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए। पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले को दबोच लिया और बदमाशों की पहचान भी हो गई, लेकिन अभी तक सिरसा पुलिस बदमाशों को तलाश नहीं कर पाई है। तीन दिनों से सीआईए व शहर थाना प्रभारी अपनी टीमों के साथ राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस को ठोस सूचना मिली है कि गन हाउस और ए ब्लॉक लूटपाट को अंजाम देने वाले राजस्थान में छुप कर बैठे हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बदमाश पेशेवर होने के नात मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे। इसी कारण पुलिस को उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा। लोकेशन का पता न होने के कारण अपराधियों को पकड़ना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन