फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

Sirsa News: थाना प्रभारी ने खुलवाया तो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष ने दोबारा जड़ा बीडीपीओ कार्यालय पर ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
बडागुढ़ा खंड कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी करती उपाध्यक्ष व सरपंच। संवाद - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा/ओढां। ई-टेंडरिंग प्रणाली के खिलाफ प्रदेशभर की पंचायतों में भारी रोष देखा जा रहा है। इसी के रोषस्वरूप सरपंचों ने ओढां व बडागुढ़ा के बीडीपीओ कार्यालयों पर तालाबंदी कर रोष जताया। बडागुढ़ा थाना प्रभारी ने खुलवाया तो एसोसिएसन उपाध्यक्ष ने दोबारा बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ा।
विज्ञापन

बडागुढ़ा में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय में के मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने यह कहकर कार्यालय का गेट खुलवा दिया कि ये सरकारी कार्यालय है इस पर वे तालाबंदी नहीं कर सकते। इससे आमजन को परेशानी होगी। जिसके कुछ देर बाद सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल मौके पर पहुंच गई। उपाध्यक्ष ने सरपंचों से पूछा कि उन्होंने कार्यालय पर ताला क्यों नहीं लगाया। जिस पर सरपंचों ने कहा कि थाना प्रभारी ने ताला खुलवा दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद संतोष बैनीवाल ने कहा कि जब तक सरकार ये प्रणाली वापस नहीं ले लेती तब तक उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने थाना प्रभारी से स्पष्ट कह दिया कि जब पूरे प्रदेश में ऐसा हो रहा है तो वे कैसे रोक सकते हैं। जिसके बाद उपाध्यक्ष ने थाना प्रभारी की मौजूदगी में उनकी एक न सुनते हुए कार्यालय पर दोबारा ताला जड़ते हुए रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने फोन पर अपने उच्चाधिकारियों से बातचीत की और वहां से वापस निकल गए। उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल व अन्य सरपंचों ने सरकार की ई-टेंडरिंग प्रणाली के खिलाफ विरोध जताते हुए इसकी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से लगातार जारी है धरना-प्रदर्शन
वहीं ओढां में सरपंच शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे और 5वें दिन भी अंदर के मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए धरने पर बैठ गए। सरपंचों ने करीब 3 बजे तक तालाबंदी रखी। हालांकि इस दौरान कार्यालय का कार्य चलता रहा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अवतार सिंह मलिकपुरा, मनप्रीत सिंह टप्पी व आत्माराम नुहियांवाली सहित अन्य सरपंचों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ये नहीं चाहती कि गांवों में विकास हो। जब विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग ही लागू करनी है तो फिर सरपंचों की क्या जरूरत।

सरपंच एसोसिएशन बडागुढ़ा का हुआ चुनाव
इस प्रदर्शन के दौरान बडागुढ़ा में उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की मौजूदगी में खंड स्तरीय सरपंच एसोसिएशन का चुनाव हुआ। जिसमें बीरूवालागुढ़ा के सरपंच सुखविंदर सिंह को प्रधान, झीड़ी के सरपंच लखविंदर सिंह को उपप्रधान व थिराज की सरपंच जसमीत कौर को महासचिव चुना गया। चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष ने भी नवचयनित सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed