फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

Sirsa News: हेरोइन तस्करी के आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
रानियां(सिरसा)। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम के साथ वीरवार को आधा दर्जन लोगों द्वारा हाथापाई कर हेरोइन तस्करी के आरोपी को जबरन छुड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एएनसी के एएसआई राजेंद्र कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत दो महिलाओं सहित दर्जनभर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएनसी के एएसआई राजेंद्र कुमार की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि वह एएसआई अनिल कुमार, होमगार्ड मदनलाल, होमगार्ड गुरमंगत, मंजीत सिंह व चालक विक्रम सिंह के साथ रानियां में बालासर रोड पर सोहन सिंह के आरे के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें बालासर की ओर से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर सोहन सिंह के आरे में घुस गया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-एक रानियां बताया। उसने निशान सिंह, कर्म सिंह, अपनी पत्नी कुलबीर, भाभी राजबीर को आवाज देकर बुला लिया। उनके साथ 2-3 अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि उनके द्वारा नशीला पदार्थ होने का शक जाहिर करने और बार-बार अपना परिचय देने पर भी संदीप को छुड़ाने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की, निशान सिंह ने रोड़ा उठाकर मारा। पुलिस पार्टी को धमकी दी कि महिलाओं के कपड़े फाड़कर उन पर इल्जाम लगा देंगे। हाथापाई के दौरान आरोपी संदीप सिंह छूटकर आरा मशीन की आरी से लिपट गया और दोनों पैरों से आरी को जकड़ लिया। बाद में राजपत्रित अधिकारी की देखरेख में संदीप की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसने जसप्रीत सिंह उर्फ तोती निवासी रानियां से खरीदकर लाया है। रानियां पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, निशान सिंह, कर्म सिंह, कुलबीर कौर, राजकौर व 2-3 अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 21(बी) व भादंसं की धारा 186, 332, 353 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed