फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएं पंचायत समिति सदस्य : बिजली मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को संबोधित करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। ब्लॉक समिति रानियां, बड़ागुढा, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, सिरसा व डबवाली के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने समर्थकों सहित भारी संख्या में हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह से उनके सिरसा स्थित निवास पर भेंट की। बिजली मंत्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शांतिपूर्ण चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस युवा ऊर्जा का फायदा गांवों के विकास के साथ-साथ पूरे हरियाणा को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास पर काम करती है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि गांव के विकास को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा की जनता ने हमेशा प्रदेश सरकार के विकास व नीतियों पर भरोसा जताया है और इसी भरोसे के अनुरूप गांवों में योग्य उम्मीदवारों को पंच-सरपंच के लिए चुना है।
विज्ञापन

सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गांवों ने जो जिम्मेदारी आपको सौंपी है उसको वो बेहतरीन तरीके से निभाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नवनियुक्त सदस्य लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें और गांवों में विकास की गति को और ज्यादा बढ़ाएं। ग्रामीण क्षेेत्रों की समस्याओं का तत्परता से निपटान के साथ-साथ विकास की गति को तेजी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed