{"_id":"57016c1c4f1c1bb529c8118e","slug":"sirsa-news-hindi-news-thief-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की छापेमारी से चोरों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस की छापेमारी से चोरों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस के छापेमारी अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दस दिनों में ही विजिलेंस ब्यूरो ने बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। बिजली निगम के एसई ने सिरसा विजिलेंस प्रभारी चंद्रभान शर्मा को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही विजिलेंस ने जिलेभर में छापेमारी अभियान छेड़ दिया। सिरसा की रानियां चुंगी पर एक उपभोक्ता सीधा कुंडी डालकर बिजली चोरी करता पकड़ा गया। विजिलेंस ने उक्त उपभोक्ता पर दो लाख 80 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। इस प्रकार से बिजली चोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। एकता चौक पर भी एक टेंट हाऊस मालिक बेखौफ होकर बिजली चोरी कर रहा था। उस पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
जिले भर में गिरोह सक्रिय
विजिलेंस को अभियान के दौरान एक खास बात पता चली। एक गिरोह उपभोक्ताओं के बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर उसे धीमा और मीटर रीडिंग कम कर देता है। इसी एवज में लोगों से मोटी रकम वसूल की जाती है। इस गिरोह के कारण हर माह बिजली निगम को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
जल्द करेंगे बड़ा खुलासा
विजिलेंस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। एक अधिकारी की सक्रिय गिरोह के साथ मिली भगत है। उक्त अधिकारी की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसके चेहरे से नकाब उतार दिया जाएगा। इसके अलावा छापेमारी अभियान को तेज गति से चलाकर बिजली चोरों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
चंद्रभान शर्मा, विजिलेंस इंचार्ज सिरसा।