फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Tax, Aggitation, Excise Duty, Goldsmith, Strik, Sirsa

12 दिनों के लिए स्वर्णकारों ने स्थगित की हड़ताल

Thu, 14 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 14 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Tax, Aggitation, Excise Duty, Goldsmith, Strik, Sirsa
स्वर्णकार - फोटो : Desk

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला सिरसा व ज्वेलर्स एंड सराफ एसोसिएशन की ओर से आगामी 12 दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। दिल्ली का सराफा बाजार खुलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार को 24 अप्रैल तक एक प्रतिशत एक्साइज डयूटी रोल बैक करने का समय दिया गया है और यदि इस अवधि तक केंद्र इस काले कानून को वापस नहीं लेता तो फिर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुंबई में सराफा व्यापारियों को यह भरोसा दिया है कि वे संसद के बजट अधिवेशन में स्वर्णकारों की इस मांग को जोर शोर से उठाएंगे और एक प्रतिशत एक्साइज डयूटी को वापस लेने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे। उनके साथ साथ लगभग सभी राजनीतिक दलों ने स्वर्णकारों को यह विश्वास दिया है कि वे हर स्तर पर आवाज उठाकर स्वर्णकारों को उनका हक दिलवाने में मदद करेंगे। बजट अधिवेशन के दूसरे सत्र के आरंभ होने तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच सिरसा धरनास्थल पर स्वर्णकारों की मांगों का समर्थन करने के लिए आए सभी राजनीतिक दलों, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, हरियाणा व्यापार मंडल, कर्मचारी संगठनों और आम जनमानस का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने हड़ताल व धरना प्रदर्शन के दौरान स्वर्णकारों का समर्थन करके उनकी आवाज को बुलंद करने का काम किया। राजकुमार सोनी ने बताया कि इस 42 दिन की अवधि में चले आंदोलन में पूरे स्वर्णकार समाज ने न केवल एकजुटता का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरी ताकत के साथ सरकार के इस जनविरोधी फैसले का विरोध किया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुरजीत सोनी, स्वर्णकार समाज चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सुखविंद्र सोनी, जगदीश राय, दयानंद सोनी, राजेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, महासचिव चंद्रशेखर सोनी, कोषाध्यक्ष सोनू गनेरीवाला, सुभाष सोनी, सुंदर सोनी, गगन सोनी, पवन सोनी, कस्तूर इंसां, बॉबी सोनी सहित काफी संख्या में स्वर्णकार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed