फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jambhani harikatha

मीठी वाणी से मन भी शीतल, दूसरे भी सुखी : स्वामी रामाचार्य

Mon, 31 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
jambhani harikatha
डबवाली। आचार्य स्वामी रामाचार्य । संवाद
बिश्नोई धर्मशाला में श्री जाम्भाणी हरिकथा समारोह का तीसर दिन
विज्ञापन

फोटो -- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। बिश्नोई धर्मशाला में श्री गुरु जम्भेश्वर महाराज के 576वें अवतार दिवस पर श्री जाम्भाणी हरि कथा समारोह का सोमवार तीसरा दिन था। इस दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा का शुभारंभ आचार्य स्वामी रामाचार्य ने श्री-श्री मन नारायण संकीर्तन के साथ किया।
कथा में आचार्य स्वामी रामाचार्य और अन्य संतों का सभा कमेटी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वामी रामाचार्य ने श्रद्धालुओं को शिक्षाप्रद प्रसंग सुनाए। उन्होंने जाम्भाणी सूक्ति का भावार्थ समझाया। स्वामी रामाचार्य ने कहा कि व्यक्ति को पहले स्वयं अच्छे मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद ही दूसरों को उस मार्ग पर चलने की सीख देनी चाहिए। मनुष्य को सदैव मधुर वाणी बोलनी चाहिए। मीठे शब्द सामने वाले को सुख और शांति देते हैं। वे स्वयं के मन को भी प्रसन्न रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनों और सम्मान का आयोजन
स्वामी रामाचार्य ने मीठो-मीठो बोल भैया भजन प्रस्तुत किया। इस पर संगत आनंदित होकर झूम उठी। श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में आव-आव म्हारा कृष्ण कन्हैया भजन भी गाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति में सराबोर होकर भजनों का आनंद लिया।


सामाजिक योगदान और सम्मान
समारोह में रामस्नेही द्वारा बिश्नोई धर्मशाला परिसर में बनवाए गए कमरे का उद्घाटन हुआ। कमरे के निर्माण की खुशी में संगत को केले का प्रसाद बांटा गया। सभा कमेटी ने रामस्नेही को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. सुरभि बिश्नोई के पदोन्नति पर उनके परिवार ने लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया। डबवाली के मंदिरों और गोशालाओं के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनी और श्री गुरु जम्भेश्वर महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed