{"_id":"6a95bfebf72457a59c08e3ba","slug":"cyclone-challenge-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164148-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने साइक्लोन चैलेंज में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने साइक्लोन चैलेंज में लिया हिस्सा
Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। साइक्लोन यात्रा को रवाना करते हुए भाजपा नेता मनीष सिंगला। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राष्ट्रीय खेल दिवस और भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने विशेष साइक्लोन चैलेंज एक्सरसाइज में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को नमन कर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद स्टेडियम से साइक्लोन यात्रा निकाली गई जिसे मनीष सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मनीष सिंगला ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने या प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने तक सीमित नहीं हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है। हार से सीख मिलती है जबकि जीत आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करती है। साइक्लोन चैलेंज एक्सरसाइज के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हॉकी कोच सुरेंद्रजीत, बास्केटबाल कोच खजान ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वॉलीबाल कोच संदीप व रंजीत, क्रिकेट कोच शंकर तथा एथलेटिक्स कोच प्रियंका ने योगदान दिया। स्टेडियम में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के नारों से वातावरण गूंजा।