फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, swarnkar Sirsa

स्वर्णकारों ने घंटाघर चौक पर पीएम और वित्त मंत्री के शव का पुतला फूंक जताया विरोध

Tue, 29 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 29 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, swarnkar Sirsa
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को स्वर्णकारों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के पुतले का शव निकालकर रोष प्रदर्शन किया। स्वर्णकारों ने रोष के दौरान घंटाघर चौक पर पुतले का दहन कर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर वित्त मंत्री अपने अड़ियल रवैये पर यूं ही अडे़ रहे, तो स्वर्णकार समाज को अपना पुश्तैनी कारोबार छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा और अपना एक अलग राजनीतिक दल बनाकर राजनीति में उतरना पड़ेगा। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से सोने व हीरे के जेवरातों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में करीब एक माह से बेमियादी हड़ताल, धरने व क्रमिक भूख हड़ताल लगातार जारी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को घंटाघर चौक पर किए जा रहे विरोध को लायंस क्लब सिरसा अमर के प्रधान मदन लाल नढ्ढा, इंद्र गोयल, कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि स्वर्णकारों की इस मांग में वे उनके साथ है और हर विरोध में उनका बढ़ चढ़कर साथ देंगे। रोहन सोनी, उप प्रधान चांद सोनी, पुरुषोत्तम (पिंटू), अंकुर सोनी व गोपाल सोनी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


इसी दौरान स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी, स्वर्णकार दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुरजीत सोनी व अखिल भारतीय स्वर्णकार धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान सुखविंद्र सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकारों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के पुतले की शव निकालते हुए घंटाघर चौक पर पुतले का दहन किया। यह शव यात्रा घंटाघर चौक से भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, सिटी थाना रोड, सुरतगढ़िया बाजार से होते हुए घंटाघर चौक पहुंची, जहां नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। पंजाब सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार पर बरसे गजानंद सोनी
अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजानंद सोनी ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज बादल सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में लाठीचार्ज का जवाब ब्याज समेत चुकाएगा। गजानंद सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष में होकर एक्साइज ड्यूटी का विरोध करती है और सत्ता में आकर उसे लागू करती है, ऐसे दोगली नीति वाली भाजपा सरकार को स्वर्णकार समाज आने वाले समय में मुंह तोड़ जवाब देगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ सिरसा के कोषाध्यक्ष सोनू गोरीवाला, वरिष्ठ उप प्रधान सज्जन सोनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला उप प्रधान देवेंद्र सोनी, स्वर्णकार संघ रानियां के प्रधान हंसराज सोनी, भूपेंद्र मौसून, राहुल सोनी, स्वर्णकार संघ चौपटा के प्रधान प्रभुदयाल, उप प्रधान चांद सोनी व कपिल सोनी, प्रेम रातुसरिया, विनोद सोनी, रोहताश भूण, हेमंत सोनी, देशपाल सोनी, सत्यनारायण सोनी, भागीरथ सोनी, नरेश, मनोज सोनी, रत्न जोड़ा सहित अनेक स्वर्णकार एवं ज्वैलर्स मौजूद रहे।


संघ ने राज बब्बर का जताया आभार
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के महासचिव चंद्रशेखर सोनी ने बताया कि रविवार रात  सिरसा में पहुंचे राज्यसभा सदस्य एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर को समाजसेवी अमित सोनी के निवास पर स्वर्णकारों ने एक ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक्साइज ड्यूटी के काले कानून को वापस करवाने की मांग की। स्वर्णकारों ने बब्बर का राज्यसभा में स्वर्णकारों की मांग को उठाने पर भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed