फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Religion, Temple, Clash, Injured, Sirsa

मंदिर बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव, कई घायल

Sat, 09 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Religion, Temple, Clash, Injured, Sirsa
गांव नाटार - फोटो : Bureau

गांव नटार में मंदिर निर्माण को लेकर दो समुदाय के बीच टकराव हो गया। दोनों तरफ से आधे घंटे तक पत्थरबाजी होती रही जिसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालात बेकाबू होने पर एक समुदाय के लोग लघु सचिवालय पहुंच गए और पुलिस अधीक्षक से निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नटार में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पूरे गांव में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस फोर्स सुबह से लेकर रात तक गांव में गश्त करती रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नटार में पंचायती जमीन का कुछ हिस्सा मंदिर निर्माण के लिए छोड़ा गया था। ग्रामीण दारा सिंह, कुलदीप, कालूराम, ओमप्रकाश व बत्तूराम ने बताया कि उनके गांव के 80 प्रतिशत लोग डेरा बाबा भूमणशाह को मानते हैं। गांव के 20 प्रतिशत लोगों ने पंचायती जमीन पर हनुमान मंदिर निर्माण का काम शुरू करवाने का संकल्प लिया। कुलदीप सिंह का कहना है कि वे सभी श्रीसालासर धाम जाकर बाला जी की ध्वजा लेकर आए और मंदिर की जमीन पर ईंटें रखकर उसे लगा दिया। उनका आरोप है कि कुछ दिनों से गांव में डेरा बाबा भूमणशाह को मानने वाले कंबोज बिरादरी के लोग यह कहने लगे कि उक्त जमीन पर डेरा बाबा भूमणशाह का लंगर हॉल बनाया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे डेरा बाबा भूमणशाह के सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। उन्होंने उक्त जगह से हनुमानजी की ध्वजा उखाड़ कर फेंक दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। डेरा समर्थकों ने उन पर पथराव कर दिया जिससे छह लोगों को गंभीर चोटें आई। घायल दारा सिंह, कुलदीप, कालूराम, ओमप्रकाश का कहना है कि उक्त लोगों ने पहले ही गांव में स्थिति गुरुद्वारे पर कब्जा करके इसे डेरा भूमणशाह में मिला लिया है। गांव में एक बिरादरी से जुड़े डेरा समर्थकों की संख्या बहुत अधिक है इसलिए ये लोग जबरदस्ती पर उतर आए हैं और मंदिर का निर्माण नहीं होने देना चाहते और इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर झड़प में घायल दूसरे पक्ष के रामचंद्र, हरदित्त, संदीप, बगीचा सिंह व अमनदीप का कहना है कि गांव के बस अड्डे के पास डेरा बाबा भूमणशाह की जमीन है। वे इस जमीन पर लंगर हॉल बनाने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। उनका आरोप है कि विरोधी ग्रामीणों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने जमीन पर बनी दीवार भी तोड़ दी। डेरे के प्रधान मदन लाल का कहना है कि ग्राम पंचायत की सहमति से वे पंचायती जमीन पर डेरे का लंगर हॉल बनवाने के लिए भरत करवा रहे हैं। शुक्रवार सुबह लंगर हॉल का काम शुरू हुआ था कि बाजीगर समुदाय के लोग यहां पहुंच गए और जमीन पर हनुमान का मंदिर बनाने की बात करने लगे। इसके बाद उक्त लोगों ने पथराव कर दिया।


पुलिस ने संभाला मोर्चा
दो पक्षों में पथराव की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। विवादित स्थल के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पहले पत्थरबाजी और बाद में पुलिस फोर्स की तैनाती से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के उपरांत आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों के बीच फिर से टकराव के हालात न बने इस कारण शांति बहाली तक नटार में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed