फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Rehdi, Vendor, Atikraman, Sirsa

मुनादी के बावजूद नहीं हटाई रेहड़ी, नगर परिष्ाद की टीम पहुंची तो भागे

Fri, 08 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 08 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Rehdi, Vendor, Atikraman, Sirsa
अ‌‌तिक्रमण्‍ा - फोटो : Bureau

रेहड़ी हटा लो, वरना जब्त कर ली जाएगी। बार-बार मुनादी के बावजूद मुख्य बाजार में फल-सब्जी की रेहड़ी लगाकर रास्ता रोके लोगों ने कोई हरकत नहीं की तो नगर परिषद हरकत में आ गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ियां और कांटे उठा लिए। नगर परिषद की टीम वीरवार सुबह से ही सब्जी मंडी क्षेत्र में मुनादी करवा रही थी। मुख्य बाजार के बीचों-बीच डिवाइडर के साथ खड़ी रेहड़ी मालिकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। शाम करीब चार बजे नगर परिषद के सीनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार टीम के साथ मुख्य बाजार में पहुंचे। रेहड़ी मालिकों से पूछा कि सुबह से मुनादी हो रही थी, आपको सुनाई नहीं देता। कई बार आपको कहा जा चुका है कि गोशाला के नजदीक कमेटी की जगह पर रेहड़ी लगाओ, क्यों नहीं लगाते।

विज्ञापन


टीम के प्रवेश पाते ही रेहड़ी मालिकों में भगदड़ मच गई। सीनेटरी इंस्पेक्टर और टीम रेहड़ी भाग रहे लोगों के पीछे-पीछे चल दी। एक रेहड़ी से कांटा जब्त कर लिया। टीम ने रेहड़ी पकड़ने का भी प्रयास किया। टीम ने डिवाइडर के साथ लोहे की संगली से बांध रखी दो रेहड़ियों को ताला तोड़कर जब्त कर लिया। करीब एक घंटा तक चली कार्रवाई के बाद शहर का मुख्य बाजार खुला-खुला नजर आया। साथ में नगर परिषद की लापरवाही भी उजागर हुई। खुले बाजार के किनारे बसी दुकानों के बाहर सामान जस का तस पड़ा रहा। नगर परिषद ने उनको हिलाने तक की जुर्रत नहीं की। यहां तक की बरामदों से कई फुट आगे तक लोगों ने दुकानदारी सेट कर रखी थी। टीम ने उसको भी नहीं हटाया। लोगों की पहल कदमी का रास्ता बंद होने के बावजूद उसे खुलवाने का प्रयास तक नहीं किया।
विज्ञापन


लोगों ने सराहा, हर रोज चले तो बने बात
वर्ष 2014 में तत्कालीन एसडीएम सतीश कुमार ने मुख्य बाजार से रेहड़ियों को हटाकर गोशाला के निकट शिफ्ट किया था। उनके जाने के बाद व्यवस्था चरमरा गई। नई एसडीएम संगीता तेतर वाल ने पुन: व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास किया है। इसी कड़ी में उनके आदेश पर टीम ने हल्ला बोल अभियान चलाया। लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि अगर अभियान रोजाना चले तो बात बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरस खाकर नहीं काटे चालान
बेशक टीम सब्जी और फल विक्रेताओं को भगा रही थी, लेकिन दया भी दिखा रही थी। चूंकि टीम के पास चालान बुक थी। पहले दिन किसी का भी चालान नहीं काटा।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रोज चलेगा। मुख्य बाजार से रेहड़ियां हटाई जाएंगी। उन्हें साफ कह दिया है कि अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। गौशाला के नजदीक जगह दी हुई है। वहीं रेहड़ी लगाओ।
- राजकुमार, सीनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed