फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Sonu Murder Cas, Sirsa

सीबीआई करेगी सोनू हत्याकांड की जांच

Fri, 27 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Sonu Murder Cas, Sirsa
कष्‍ट ‌निवारण्‍ा समि‌ति - फोटो : Bureau

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 16 मामले रखे गए जिसमें से 10 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया तथा शेष मामलों का निपटारा अगली बैठक तक करने के निर्देश दिए गए। सोनू की हत्या के मामले की सुनवाई में मंत्री ने कहा कि अब इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी।

विज्ञापन


बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन के सभागार में आयोजित बैठक में रामकुमार निवासी रुपाणा गंजा ने अपनी नाबालिग पोती सोनू की हत्या के मामले में अपनी ही पुत्रवधु के खिलाफ और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जब शिकायतकर्ता पुलिस की किसी भी जांच से संतुष्ट नहीं हुआ तो मंत्री ने उससे ही पूछा इस मामले में क्या किया जा सकता है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी तो मंत्री ने कहा कि अब इसकी जांच सीबीआई से ही कराई जाएगी। दूसरा पक्ष आरोपी को झूठा साबित करने में लगा हुआ था।
विज्ञापन


गोद लिए बेटे ने धोखे से जमीन नाम कराई
इसके बाद सुरजीत कौर निवासी गांव कालांवाली ने शिकायत की कि प्रीतपाल सिंह पुत्र जंग सिंह जिसका पालन-पोषण, पढ़ाई व शादी का खर्च उसने उठाया गया था। प्रीतपाल सिंह 1992 में अपने माता-पिता के पास चला गया और उससे जमीन जायदाद में हिस्सा मांगने लगा। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठा कर प्रीतपाल ने धोखे से जमीन अपने नाम करवा ली और उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर कार्रवाई करने की मांग की तो मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय में केस विचाराधीन होने के कारण न्यायालय से जो भी फैसला आएगा उसे मान्य किया जाएगा। मलकीत सिंह निवासी भड़ोलियांवाली ने शिकायत रखी की जिससे उसने 18 एकड जमीन ठेके पर ली थी वहीं उसकी फसल काटकर ले गया और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी ऐलनाबाद डबवाली सतपाल सिंह ने जांच रिपोर्ट पेश। मंत्री ने कहा कि अगली बैठक में दूसरे पक्ष को भी बुलाया जाए तभी सुनवाई होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अनुपस्थित, सुनवाई टली
अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल सिरसा से संबंधित फतेह सिंह, सुरेंद्र सिंह पुराना सिविल अस्पताल रोड आदि के दूषित पानी, सीवर लाइन की शिकायत रखी पर शिकायतकर्ता बैठक में नहीं आए इसलिए इसकी सुनवाई अगली बैठक में करने की बात कही। नानकपुरा के जयप्रकाश और अन्य, गाम पंचायत खतरावां अपनी शिकायत रखने बैठक में नहीं आए इसलिए उन पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

हर घर तक पहुंचे पानी
ग्राम पंचायत ढाणी ख्योवाली की ओर से शिकायत रखी गई कि गांव में दो नलकूप है पर उनका पान पीने लायक नहीं है ऐेसे में नया नलकूप लगवाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि पाइप लाइन की समस्या है ठीक करवा दी जाएगी। इस पर मंत्री ने कहा कि चाहे कुछ भी करो पर हर घर तक पीने का पानी पहुंचना चाहिए। लुदेसर के ग्रामीणों ने बरूवाली नहर की पटरी का मामला उठाया तो जांच अधिकारी एसडीएम सिरसा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण करने पर ही समस्या का समाधान हो सकता है इस पर मंत्री ने भूमि अधिग्रहण करने की बात कही साथ ही कहा कि इस प्रक्रिया में समय लगेगा।

बायोवेस्ट प्लांट का मुद्दा भी उठा
फूलकां निवासी भीमसैन आदि ने बायोबेस्ट प्लांट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव में दुर्गंध के कारण जीना दूभर हो गया है। विरोध किया तो 18 अगस्त 2014 को उन पर गोली चलाई गई पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए पर उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया गया। इस पर जांच अधिकारी एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रदूषण फैलने वाली कोई समस्या नहीं है फिर भी मंत्री ने कहा कि एक बार और जांच करवा ली जाए। गांव भारूखेडा निवासी धर्मपाल की खाल संबंधी शिकायत पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को जंाच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। धमौरा निवासी डीसीराम की ओर से रानियां के एक अस्पताल संचालक के खिलाफ दी गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने सीएमओ से कमेटी गठित कर जांच करने की बात कही।


ये थे मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम डबवाली संगीता तेत्रवाल, एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, नगराधीश बिजेंद्र सिंह, फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, समालखा के विधायक  देवेंद्र माछरोली, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अमीरचंद मेहता, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के निदेशक रत्नलाल बामणिया, रेणू शर्मा, पवन बैनीवाल, आदित्य चौटाला, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, बलवान जांगड़ा, सतीश जग्गा, रोहताश जांगड़ा, हितेश खुराना, राजबीर गोदारा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed