फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Sirsa

जब मंत्री बोले, राम राज में भी लोग नहीं थे 100% संतुष्ट

Fri, 27 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Sirsa
राव नरबीर ‌सिंह - फोटो : Bureau

दस माह बाद वीरवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अपनी पहली बैठक में शिरकत करने लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह करीब एक घंटा देर से पहुंचे। मंत्री जी के देर से पहुंचने के कारण बैठक में भाग लेने आए अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डॉक्टर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे युवक से कहा कि जब कोई दुश्मनी नहीं तो डॉक्टर मरीज को क्यों मारेगा।

विज्ञापन


पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक इससे पहले दस जुलाई 2015 को आयोजित की गई थी जिसमें मंत्री कृष्ण बेदी ने समस्याएं सुनी थीं, बाद में उन्हें फतेहाबाद जिला का जिम्मा दे दिया गया। सिरसा की जिम्मेदारी लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह को दी गई। उनकी यह पहली बैठक थी। बैठक का समय 11 बजे का निर्धारित रखा गया। सभी विभागों के अधिकारी, शिकायतकर्ता उनके पक्षकार और दूसरे पक्ष के लोग 11 बजे से पहले ही सभागार में जाकर बैठ गए थे पर मंत्री एक घंटा देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


सेठ हैं तो सेठों को मारोगे क्या
गांव फूंलकां के भीम सैन आदि ने अपनी शिकायत रखते हुए साफ कहा कि पुलिस और अन्य अधिकारी दूसरे पक्ष से मिले हुए है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर मंत्री ने कहा कि प्लांट को मिली एनओसी तो ठीक है इस पर पीड़ित पक्ष ने कहा कि पैसा देकर कागज पर कुछ भी लिखवाया जा सकता है सरकार भी सेठों के साथ है। इस पर मंत्री ने कहा कि सेठ हैं तो सेठों को मारोगे क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम राज में भी लोग सौ प्रतिशत संतुष्ट नहीं थे
गांव भारूखेड़ा निवासी धर्मपाल ने पंचायती राज विभाग की लापरवाही और मनमानी के पन्ने खोलने शुरू किए गए तो मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग की जांच रिपोर्ट से कितना संतुष्ट है तो शिकायत कर्ता ने कहा कि 50 प्रतिशत। इस पर मंत्री ने कहा कि सौ प्रतिशत तो राम के राज में भी लोग संतुष्ट नहीं थे।


डॉक्टर मरीज की जान क्यों लेगा
धमौरा निवासी डीसीराम ने कहा कि रानियां के एक निजी डॉक्टर की लापरवाही से उसकी पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत हुई है इसलिए डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए। मंत्री के समक्ष सीएमओ ने जांच रिपोर्ट पेश करते हुए डॉक्टर को क्लीन चिट दी। मंत्री ने शिकायतकर्ता से ही पूछा क्या उसकी डॉक्टर साथ कोई दुश्मनी थी तो डीसीराम ने मना कर दिया इस पर मंत्री ने पूछा फिर डॉक्टर मरीज को क्यों मारेगा। हालांकि मंत्री ने पुन: जांच के आदेश देते हुए अगली बैठक मे रिपोर्ट पेश करने का कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed