फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Road, Sirsa

व्हाट्सएप पर दें सूचना, 72 घंटे में बनेगी सड़क

Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Rao Narbeer Singh, Kasht Nivaran Samiti, Road, Sirsa
राव नरबीर ‌सिंह1 - फोटो : Bureau

हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जल्द एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा। अगर आपको कहीं भी सड़क पर गड्ढा नजर आए तो उसकी फोटो खींचकर संबंधित एरिया के नाम सहित उपरोक्त नंबर पर भेजनी होगी। जानकारी मिलते ही 72 घंटों के भीतर खड्ढे भर दिए जाएंगे। तीन गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को 18 फुट किया जाएगा।

विज्ञापन


वे बुधवार देर शाम हरियाणा की राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले गांव चौटाला के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके परदादा, दादा, पिता तथा चाचा सब वजीर रहे हैं। जब वे 25 साल के हुए, चौ. देवीलाल उन्हें सियासत में ले आए। 1987 में वे विधायक बने। उस समय विधानसभा में वे सबसे कम उम्र के विधायक थे।
विज्ञापन


जिला सिरसा की गवर्नेंस कमेटी का चेयरमैन बने उसे काफी समय हो गया है। मन ही मन चौटाला जाने की सोच रहा था, पर मौका ढूंढ रहा था। आज मौका मिल गया। सीएम से कहकर आया हूं कि चौटाला जा रहा हूं, वहीं रहूंगा। इसलिए सीधा चौटाला ही आया हूं। जिला सिरसा से भाजपा का एक भी एमएमए बनकर विधानसभा में नहीं पहुंचा है। इसके बावजूद भाजपा ने 47 सीट पाई। मुझे तीन बार विधानसभा में जाने का मौका मिला है। छह मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है। चौटाला, देवीलाल, बंसी लाल, बनारसी दास, हुकुम सिंह और अब मनोहर लाल खट्टर के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खट्टर को छोड़कर जितने भी मुख्यमंत्री रहे, उन पर क्षेत्रवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इनमें से खट्टर केवल ऐसे हैं, जिन पर कोई आरोप नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि 18 माह में विधानसभा में पहली बार देवीलाल की पौत्रवधू नैना चौटाला ने विधानसभा का पहला सवाल रखा कि हलका डबवाली की दो सड़कों की रिपेयर होनी चाहिए। नरबीर सिंह के अनुसार हमने 2016-17 का प्लान लागू किया है। जिसमें 9 माह में सड़कों का पूरा नक्शा ही बदलने जा रहा है।

योग्यता के आधार पर मिलती है नौकरी
हरियाणा सरकार के मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार योग्यता के आधार पर नौकरी दे रही है। वे भाजपा कार्यकर्ता सावधान हो जाएं जो राजनीतिक पैठ बनाकर अपने बच्चों या फिर अपने परिचितों को नौकरी लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि झज्जर के गांव मुंढवाड़ा में हुड्डा परिवार को 95 प्रतिशत वोट पड़ती थी। कांग्रेस सरकार ने लाल सिंह यादव को एसएस बोर्ड का डायरेक्टर बना दिया। उसने गांव के 32 युवाओं को नौकरी दी। अबकी बार दीपेंद्र हुड्डा की जमानत ही जब्त हो गई। चूंकि नौकरी योग्यता के आधार पर नहीं सिफारिश के आधार पर दी गई थी। लोगों को यह पसंद नहीं।

तीन घंटे लेट पहुंचे मिनिस्टर
हरियाणा सरकार के मंत्री लेटलतीफ हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। गांव चौटाला में राव नरबीर सिंह की जनसभा शाम साढ़े चार बजे रखी हुई थी। वे तीन घंटे लेट शाम साढ़े सात बजे जनसभा में पहुंचे। उनके साथ फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल, समालखा के विधायक देवेंद्र सिंह भी थे। मंत्री जी ने देरी के लिए लोगों से माफी भी मांगी।

मैं मंत्री हूं, सब काम करता जाऊंगा
भाजपा नेता आदित्य देवीलाल ने मंत्री को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिसमें सामान्य अस्पताल में सुविधा देने, जोहड़ को थ्री पौंड सिस्टम बनाने, चौटाला से गुड़िया कच्चे रास्ते को पक्का करने, सालीवाला रोड से रतनपुरा रिको थर्मल प्लांट तक कच्चे रास्ते को पक्का रोड बनाने, सिक्खांवाली ढाणी से आगे राजस्थान बॉर्डर तक पक्का रोड बनाने, चौटाला में सीवरेज सिस्टम बनाने, गांव की समस्त कच्ची गलियों को पक्की करने, गांव के पुराने जलघर में एक बड़ा पानी का टैंक बनाकर, पुरानी मशीनरी बदलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अगुनिया वास) में चार कमरों का निर्माण करवाने, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में छह कमरों का निर्माण करवाने, रामबाग वाली रोड़ बनवाने के साथ साथ चारदीवारी करवाने, वाल्मीकि कब्रिस्तान की चार दीवारी तथा रास्ता पक्का बनाने, गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने, रोडवेज बसों का बस अड्डा में ठहराव करवाने के साथ-साथ गांव में स्थित आईटीआई को एनसीवीटी की मान्यता देने की मांग रखी। जिस पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि एक माह में आप विकास की बयार महसूस करोगे। मैं, यहां कोई घोषणा करने नहीं आया हूं। मैं मंत्री हूं। मुझे आप बताते जाना, मैं करता जाऊंगा। इससे पहले मंत्री गांव के सरकारी अस्पताल में निरीक्षण करने भी गए।

भाजपा में गुटबाजी उजागर
गांव चौटाला में भाजपा सरकार के मंत्री तथा कई विधायकों की उपस्थिति के बावजूद भाजपा एकजुट नहीं दिखी। भाजपा के एक धड़े ने कार्यक्रम से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। भाजपा विधायकों ने साफ कह दिया कि जब सिरसा ने विधायक नहीं दिया तो सीएम ने राजनीतिक सलाहकार के रूप में जगदीश चोपड़ा को विकास की कमान सौंपी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री तथा भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल के समर्थकों ने जनसभा से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

सड़कों के लिए 1800 करोड़ का बजट मंजूर
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि छह माह में प्रदेश की सभी सड़कों को चकाचक किया जाएगा और किसी भी सड़क में गड्ढे नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र  सरकार ने हरियाणा प्रदेश के लिए वित्त वर्ष 2016-17 के लिए सड़क निर्माण के लिए कुल 1800 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसी बजट से सड़कों को नई  बनाने या मरम्मत करने का काम किया जा रहा है।

वे वीरवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जल्द ही वे एक व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे, जिसमें किसी भी व्यक्ति  को किसी भी सड़क पर कोई गड्ढा दिखाई दे तो उसकी लोकेशन लिखकर व उसकी फोटो उस नंबर पर भेजकर शिकायत कर सकेगा, जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि गड्ढे ठीक नहीं होते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थेहड़ मोहल्ले के गहराए मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएम स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और वे खुद नहीं चाहते कि किसी के साथ अन्याय हो। इस मसले पर बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका समुचित समाधान निकाल लिया जाएगा।


‘जांच से बौखलाए पूर्व सीएम’
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चल रही जांच और उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों पर कटाक्ष करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि हुड्डा ने अपने कार्यकाल में अनियमितताएं की थीं, जिसके लिए उन पर आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने स्वयं ही कहा था कि सरकार आरोपों की जांच करे और दोषी मिले तो उन्हें बेशक जेल भेज दें। अब जब सरकार जांच करवा रही है और आरोप सत्य साबित होने की दिशा में अग्रसर है तो पूर्व सीएम बौखला गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed