फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Municiple election, Nomination, eliminate, Sirsa

आठवीं पास नहीं था, नामांकन हुआ रद

Sat, 14 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 14 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Municiple election, Nomination, eliminate, Sirsa
नामांकन - फोटो : Bureau

चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता का नियम तीन उम्मीदवारों पर भारी पड़ा। जिसमें भाजपा का एक उम्मीदवार शामिल है। वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। कुल चार नामांकन पत्र रद्द हो गए।

विज्ञापन


वार्ड पांच से आजाद उम्मीदवार के तौर पर सपना ने नामांकन दाखिल किया था। उसके प्रस्तावक के रूप में दारा सिंह ने अपने कागजात संलग्न किए थे। दारा सिंह सातवीं पास निकला। चुनाव आयोग की शर्त के अनुसार वह शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करता था, ऐसे में सपना का नामांकन रद्द कर दिया गया। वार्ड 16 में इनेलो को जबरदस्त झटका लगा। लगातार तीसरी बाद पार्षद बनने का सपना देख रहे गुरजीत सिंह का नामांकन रद्द हो गया। उन्होंने मिडिल पास का प्रमाण पत्र नामांकन के साथ लगाया था। जबकि सरकार की शर्त के अनुसार चुनाव लडने के लिए दसवीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


ऐसे में उनका भी नामांकन रद्द कर दिया गया। हालांकि उनके भाई मनजीत सिंह चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इनेलो उन पर दांव खेल सकती है।
वार्ड  20 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरी सिमरनजीत कौर का नामांकन उनकी प्रस्तावक की वजह से रद्द हो गया। प्रस्तावक के रूप में पिंकी ने नामांकन भरा था। उसने अपने कागजात के साथ बिजली निगम का नो ड्यूज नहीं लगाया था। सबसे तगड़ा झटका भाजपा को वार्ड  15 में लगा। भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार ने नामांकन के साथ आठवीं का सर्टिफिकेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट के अनुसार वे आठवीं में बैठे (एपियर) जरूर थे, लेकिन पास नहीं थे। यहां विशेषकर उल्लेखनीय है कि सुनील बसवाला ने कुछ दिन पहले ही अपने पूरे परिवार के साथ इनेलो को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा था। फोरी तौर पर भाजपा नेता देवकुमार शर्मा ने उसे वार्ड  15 से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। चार नामांकन रद्द होने से अब नामांकन पत्रों की संख्या 81 रह गई है। 13 मई को वापसी का दिन है।

आजाद उम्मीदवार को समर्थन दे सकती है भाजपा
भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से वार्ड 15 में मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पवन उदानियां, इनेलो उम्मीदवार प्रेम बहल के साथ-साथ आजाद उम्मीदवार रविंद्र उर्फ बबलू के बीच हो गया है। भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इतना तय हो गया है कि भाजपा कांग्रेस या इनेलो के साथ जाने की अपेक्षा बबलू को समर्थन दे सकती है। ऐसे में एक बार फिर वार्ड 15 में तिकोनी टक्कर होने के संकेत प्रबल हो गए हैं।

पूरा दिन बैठी रहीं विधायक नैना चौटाला
वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विधायक नैना चौटाला मौका पर मौजूद रही। यह लगातार दूसरा दिन था जब विधायक डबवाली में रही। इससे पहले उन्होंने कभी इतना समय डबवाली के लिए नहीं निकाला। चुनाव के समय उनकी घंटों उपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर रखे हैं?

नियमों के अनुसार ही हमारे उम्मीदवार सुनील का नामांकन पत्र रद्द हुआ है। आगे क्या करना है, इसके बारे में हम बैठक करेंगे। बैठक में जो भी निर्णय आएगा, उसके अनुसार ही कदम उठाएंगे।
-देवकुमार शर्मा, भाजपा नेता

21 साल से कम निकली प्रीति की उम्र
आगामी 22 मई को होने वाले पालिका चुनाव को लेकर वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान वार्ड तीन से प्रीति पुत्री तिलकूराम के नामांकन को रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते चुनाव में अब कुल 59 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को नाम वापस लेने का दिन हैं, जिसके बाद चुनावी समर की तस्वीर साफ हो जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी प्रशांत कुमार, नायब तहसीलदार रामचंद व पालिका सचिव ऋषिकेष चौधरी ने वीरवार को सभी प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन फार्मों की जांच की।

सचिव ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों के फार्मों में त्रुटियां पाई गई थी। जिसके चलते उन उम्मीदवारों को सूचना देकर उनकी त्रुटियां दूर करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड तीन से प्रीति रानी को चुनाव लड़ने के अयोग्य पाया गया। प्रीति की उम्र चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 21 साल से कम थी, जिसके चलते उसके फार्म को रद्द कर दिया गया है। अब कालांवाली के कुल 15 वार्डों से 59 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं।

ऐलनाबाद में 62 लड़ सकेंगे चुनाव
नगरपालिका ऐलनाबाद के आगामी 22 मई को होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 65 महिला-पुरुषों ने अपने नामांकन दर्ज किए थे। इनमें 25 महिलाएं व 40 पुरुष प्रत्याशी थे। वीरवार को इन नामांकन पत्रों की हुई जांच  में वार्ड नंबर छह से दो और वार्ड नंबर 16 से एक महिला प्रत्याशियों के नामांकन प्रमाण पत्र, अंक तालिका और नामांकन पत्रों में नामों में मिली गड़बड़ी के कारण रद कर दिए गए जिससे अब 65 की बजाय 62 प्रत्याशी ही  चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।

गौरतलब हो कि अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर छह से कुल चार महिलाओं अमरजीत कौर, निर्मल कौर, परमजीत कौर तथा रजनी बाला ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। जिनकी वीरवार को हुई छंटनी में निर्मल कौर पत्नी राजवंत सिंह एवं अमरजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह के नाम व प्रमाण पत्रों में कमियां पाई जाने के कारण इन दोनों महिलाओं के नामांकन रद कर दिए गए जिससे अब इस वार्ड में रजनी बाला व परमजीत कौर दो ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटी है। इसी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 16 में चार महिलाओं ने अपने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें से डिंपल सोनी पत्नी हेमंत कुमार का नामांकन रद कर दिया गया है।

अब इस वार्ड में तीन महिलाएं चुनाव मैदान में डटी हुई है। शुक्रवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। सायं तीन बजे तक शेष बचे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। जिनके आगामी 22 मई को चुनाव संपन्न होंगे। बता दें कि ऐलनाबाद की नगरपालिका क्षेत्र के कुल 17 वार्ड है। जिनमें से वार्ड नंबर 2 एवं 15 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर 1 एवं 6 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, वार्ड 5 एवं 13 पिछड़ा वर्ग के लिए, वार्ड 3, 8, 14 एवं 16 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि वार्ड नंबर 4, 7, 9, 10, 11, 12 एवं 17 अनारक्षित है। इन 17 वार्डों में कुल 23398 मतदाता है जिनमें से 12588 पुरुष तथा 10810 महिलाएं है।

90689 मतदाता लेंगे भाग, 86 मतदान केंद्र बनाए गए
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर रानियां, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के 68 पार्षदों चयन के लिए 90689 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों स्थानों पर कुल 86 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस बार प्रशासन ने इस प्रकार की व्यवस्था है कि बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतार नहीं लगेगी।

नगर परिषद डबवाली
आगामी 22 मई को होने वाले नगर परिषद आम चुनाव 2016 को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए डबवाली नगर परिषद के 21 वार्डों  के 35 हजार 902 मतदाताओं के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी संगीता तेत्रवाल ने बताया कि वार्ड नंबर एक के मतदाताओं के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व विंग तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पश्चिम विंग में मतदान केंद्र, वार्ड नंबर दो के राजाराम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र, वार्ड तीन के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नार्थ विंग तथा राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साउथ विंग में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वार्ड चार के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल नार्थ विंग, राजकीय प्राइमरी स्कूल साउथ विंग में, वार्ड पांच के मतदाताओं के लिए मार्केट कमेटी के किसान रेस्ट हाउस में, वार्ड छह व सात के बिश्नोई धर्मशाला में, वार्ड आठ के मतदाताओं के लिए अरोड़वंश आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नौ के मतदाताओं के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग के नॉर्थ व साउथ विंग में दो मतदान केंद्र, वार्ड 10 के लिए मेहता धर्मशाला ईस्ट व नॉर्थ विंग में दो मतदान केंद्र, वार्ड 11 के लिए राजकीय मिडल स्कूल नंबर तीन के साउथ व नॉर्थ विंग में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड 12 के मतदाताओं के लिए बीएड कॉलेज कॉलोनी रोड के ईस्ट व वेस्ट विंग में दो मतदान केंद्र, वार्ड 13 के क्राइस्ट मिशन स्कूल के नॉर्थ व साउथ विंग में दो मतदान  केंद्र, वार्ड 14 के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नगर पालिका ऐलनाबाद
ऐलनाबाद नगर पालिका के 17 वार्डों के 23 हजार 398 मतदाताओं के लिए 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि वार्ड एक के मतदाताओं के लिए राजकीय सीनियर  सेकेंडरी स्कूल के नॉर्थ विंग, वार्ड दो के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साउथ विंग में, वार्ड तीन के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया भवन नार्थ  विंग व साउथ विंग में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड चार के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल ईस्ट विंग, वार्ड पंाच के मतदाताओं के लिए  राजकीय प्राइमरी स्कूल नॉर्थ विंग, वार्ड छह  के राजकीय प्राइमरी स्कूल वेस्ट विंग में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वार्ड सात के राजकीय गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के ईस्ट विंग में, वार्डआठ के राजकीय गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के वेस्ट विंग में, वार्ड नौ के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल में, वार्ड 10 के लिए राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो मतदान केंद्र, वार्ड 11 के लिए राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड 12 के मतदाताओं के लिए बीईओ ऑफिस में दो मतदान केंद्र, वार्ड 13 के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो मतदान केंद्र, वार्ड 14 के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल तथा वार्ड 15 मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल के साउथ विंग राइट मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड 16 के मतदाताओं के लिए अंबेडकर भवन में तथा वार्ड 17 के मतदाताओं के लिए  मार्केट कमेटी कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

रानियां नगर पालिका
नगर पालिका आम चुनाव सुचारु रुप से संपन्न करवाने के लिए रानियां नगर पालिका के 15 वार्डों  के 16 हजार 582 मतदाताओं के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी ने बताया कि वार्ड एक के मतदाताओं के लिए राजकीय  प्राइमरी स्कूल नाथों वाला मोहल्ला में, वार्ड दो के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राइट साइड में, वार्ड तीन के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेफ्ट साइड मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वार्ड चार के मतदाताओं के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया भवन राइट साइड, वार्ड पांच के मतदाताओं के  लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल राइट साइड, वार्ड छह  के राजकीय प्राइमरी स्कूल लेफ्ट साइड में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड सात के राजकीय  सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मिडल साइड में, वार्ड आठ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया भवन के लेफ्ट साइड में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वार्ड नौ  के मतदाताओं के लिए तहसील कार्यालय में, वार्ड 10 के लिए मार्केट कमेटी गेस्ट हाउस, वार्ड 11 के लिए बीडीपीओ  कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड 12 के मतदाताओं के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वार्ड 13 के लिए नगर पालिका  कार्यालय में, वार्ड  14 के मतदाताओं के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय तथा वार्ड 15 मतदाताओं के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल के नाथों  वाला मोहल्ला लेफ्ट साइड में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कालांवाली नगर पालिका
नगर पालिका कालांवाली आम चुनाव 2016 को सुचारु रूप से सम्पन्न करवाने के लिए कालांवाली नगर पालिका के 15  वार्डों के 14 हजार 807 मतदाताओं के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण प्रशांत अटकान ने बताया कि वार्ड  एक के मतदाताओं के लिए मार्केट कमेटी में, वार्ड दो के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल में, वार्ड तीन और चार के डीएन कॉलेज, वार्ड पांच के लिए डीएन कॉलेज, वार्ड छह व सात के लिए महाजन धर्मशाला, वार्ड आठ और नौ के मतदाताओं के लिए नगर पालिका कार्यालय, वार्ड 10 के लिए रविदास धर्मशाला, वार्ड 11, 12 और 13 के लिए राजकीय गर्ल्स स्कूल, वार्ड 14 के मतदाताओं के लिए मार्केट कमेटी में तथा वार्ड 15 मतदाताओं के लिए सतलुज पब्लिक स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


शस्त्र जमा करवाने के निर्देश
नगर परिषद डबवाली एवं नगर पालिका रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली आम चुनाव 2016 के मद्देजनर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने जिले के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार जमा कराने के निर्देश दिए है। यह आदेश पुलिस कर्मियों व चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी व अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे। उपायुक्त बराड़ ने कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर, 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिरसा जिले में आर्र्म्स एक्ट, 1959 के तहत लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को यह आदेश दिए हैं। सभी हथियार धारक अपने हथियार संबंधित पुलिस थाने या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास तुरंत जमा करा दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed