फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Congress, Ashok tanwar, Haryana Govt., Jat Arakshan, Sirsa

जाटों को आरक्षण नहीं देना चाहती सरकार : तंवर

Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Congress, Ashok tanwar, Haryana Govt., Jat Arakshan, Sirsa
अशोक तंवर - फोटो : Bureau

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जाटों को आरक्षण देने की सरकार की नीयत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करने वाली इसी सरकार के कार्यकाल में करोड़ों का वैट घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार अपना दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मन रही है दूसरी ओर लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

विज्ञापन


वे सोमवार को बाद दोपहर अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा द्वारा अपने दो वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताने पर कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान देश के संवैधानिक पद पर बैठे प्रधानमंत्री ने केवल और केवल विदेश यात्राएं ही की हैं और इन दो सालों के दौरान देशवासियों को कहीं भी अच्छे दिन महसूस नहीं हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार और हेरफेर के अनेक मामले खुलकर सामने आए, इसके बावजूद न खाऊंगा, न खाने दूंगा का जुमला दोहराने वाले प्रधानमंत्री के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी से तो ऐसा जान पड़ता है कि मानो मौन रहते हुए वे इशारों ही इशारों में कह रहे हों कि खाओ पीओ ऐश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावों से पूर्व नरेंद्र मोदी ने  कहा था कि 100 दिनों के भीतर देश का 80 लाख करोड़ रुपये का काला धन वापस लाया जाएगा मगर उन्हीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मान लिया कि वो तो चुनावी जुमला ही था। डॉ. तंवर ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि केंद्र सरकार ने हरियाणा में सूखा होने से स्पष्ट इंकार ही कर दिया है। इस बारे में तंवर ने दस राज्यों की ओर से सूखे पर 41 हजार 722 करोड़ रुपये की राशि मांगे जाने का हवाला देते हुए कहा कि इन दस राज्यों में हरियाणा का नाम शामिल नहीं है। जबकि इन दस राज्यों को भी केंद्र सरकार ने 10273 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

जाट आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जाटों को आरक्षण देने की सरकार की नीयत ही नहीं है। अब जाटों की ओर से आंदोलन की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरथल गैंगरेप मामले में सरकार ने एसईआटी तो गठित की पर जांच नहीं करवाई।


इस अवसर पर  रतन जमालिया, आरके वर्मा, लादूराम पूनिया, ओमप्रकाश केहरवाला, नवीन केडिया, कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, सुभाष जोधपुरिया, आनंद बियाणी, टेकचंद मिढा, जग्गा सिंह बराड़, दलीप सिंह बिश्नोई, सुरजीत भावदीन, अमित सोनी, राजू बजाज, बूटा सिंह थिंद, राजेश खत्री, मनमोहन मिढा, भवानी सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed