फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Health, Hospital, Medical College in Dera Sachcha sauda, Sirsa

डेरा सच्चा सौदा में खुलेगा मेडिकल कालेज

Fri, 06 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 06 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Health, Hospital, Medical College in Dera Sachcha sauda, Sirsa
अस्‍पताल डेरा - फोटो : Bureau
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिज विज 11 जनवरी को जब सिरसा आए थे तो उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के समक्ष डेरे में ही मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही थी जिस पर डेरा प्रमुख ने अपनी सहमति दे दी थी।  वीरवार को सरकार ने डेरे में मेडिकल कॉलेज स्थापना की घोषणा की साथ ही डेरा कमेटी को एलओआई जारी किया। इसके साथ ही सिरसा में हिसार रोड और डबवाली में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग पर विराम लग गया है।  
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गत 11 जनवरी को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिज विज की डेरा प्रमुख से मुलाकात के बाद तय हो गया था कि डेरा में ही अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दे दिया जाएगा। एक तो सरकार का खर्च बच जाएगा और ऊपर से जिला को मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा। डेरा के शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी अस्पताल को अंतर राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनाया गया जहां पर 400 बेड है। इस अस्पताल के संयुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव इंसां ने बताया कि इस अस्पताल में विश्व आधुनिक मशीनें हैं जो देश के कुछ ही अस्पतालों में है।    
विज्ञापन


किस-किस को होगा लाभ
सिरसा जिले में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। मरीजों को गंभीरावस्था में लोग या तो बठिंडा या पीजीआई रोहतक ले जाते हैं और कुछ लोग दिल्ली, चंडीगढ़ या जयपुर ले जाते हैं। सिरसा में मेडिकल कालेज बनने से तीन राज्यों के लोगों को लाभ होगा। हरियाणा सीमा से लगते पंजाब के करीब 50 गांवों, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया से लेकर नोहर, भादरा और सिरसा के पड़ोसी जिला फतेहाबाद और उसके कई गांवों के लोगों को लाभ होगा। सिरसा में भी गांवों की संख्या 334 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed