{"_id":"571bcfc74f1c1b0f6c8b4dbd","slug":"sirsa-news-hindi-news-gender-kanya-bhrun-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात में सिरसा सबसे आगे, लोगों को भाने लगी लाड़लियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात में सिरसा सबसे आगे, लोगों को भाने लगी लाड़लियां
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
लड़की
- फोटो : Desk
प्रदेश में सिरसा जिले के लोगों को लाड़लियां सबसे प्यारी हैं। फरवरी माह की प्रदेश की लिंगानुपात की रिपोर्ट में सिरसा का नाम सबसे ऊपर है। इस माह में जिले में लिंगानुपात 949 रहा जबकि पूरे प्रदेश का लिंगानुपात 891 है। इस मामले में महेंद्रगढ सबसे फिसड्डी रहा है जहां पर लिंगानुपात 788 है। फरवरी माह की रिपोर्ट में सिरसा ने प्रदेश में सिरमौर बनकर प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
रक्तदान हो या फिर फसलों और फलों के उत्पादन की बात हो सिरसा जिले ने प्रदेश में अव्वल स्थान पाकर प्रदेश के मानचित्र पर अपना विशेष स्थान बनाया है। अब लिंगानुपात मामले में भी सिरसा ने अव्वल स्थान हासिल किया है। सीएमओ डॉ. सूरज भान ने बताया कि फरवरी माह के आंकड़ों में सिरसा जिले को लिंगानुपात में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या मामले को विभाग पूरी गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। प्रशासन और विभाग की टीम की तत्परता के कारण ही लिंगानुपात में सिरसा आगे बढ़ा है। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या या लिंग जांच का मामला प्रकाश में आता है तो तुरंत सूचित करें ताकि इस घृणित कार्य पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके। डॉ. सूरज भान ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा तभी इस अपराध पर अंकुश लग पाना संभव होगा।
विज्ञापन
इस प्रकार है फरवरी माह की लिंगानुपात की रिपोर्ट
जिले का नाम जन्म लड़के जन्म लड़कियां कुल अनुपात
स्थान, लड़के, लड़कियां, जन्म संख्या, अनुपात
सिरसा 2111 2003 4114 949
मेवात 3745 3502 7247 935
सोनीपत 2345 2174 4519 927
करनाल 2103 1932 4035 919
फरीदाबाद 3988 3626 7614 909
फतेहाबाद 1489 1349 2838 906
पानीपत 2401 2168 4569 903
रेवाड़ी 1474 1326 2800 900
हिसार 2800 2513 5313 898
अंबाला 1760 1575 3335 895
कैथल 1692 1510 3202 892
यमुनानगर 1867 1659 3526 889
गुड़गांव 3399 2979 6378 876
जींद 1850 1618 3468 875
झज्जर 1160 1006 2166 867
पलवल 1908 1650 3558 865
भिवानी 2245 1937 4182 863
रोहतक 1795 1545 3340 861
पंचकूला 1125 932 2057 828
कुरूक्षेत्र 1767 1458 3225 825
महेंद्रगढ़ 1248 984 2232 788
कुल 44272 39446 83718 891