{"_id":"57645c2a4f1c1bb26511ef55","slug":"sirsa-news-hindi-news-education-htet-exam-exam-today-25-centres-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा आज, 25 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा आज, 25 केंद्रों पर होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 18 जून को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा नकल रहित करवाने के उद्देश्य से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी परमजीत सिंह चहल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों व परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों तथा प्राचार्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 के लिए सिरसा जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यह परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी को दोपहर 1.50 मिनट के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा परीक्षा समाप्त होने से 10 मिनट पहले एडमिट कार्ड भी केंद्र अधीक्षक द्वारा इकट्ठे करवाए जाएंगे। इस परीक्षा की पूर्ण रुप से वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा प्रत्येक परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षा कराने के उद्देश्य से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिनका दूरभाष नंबर 01666-247538 तथा मोबाइल नंबर 94680-71200 है। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
शौचालयों में भी लगाए जाएंगे जैमर सिस्टम
चहल ने कहा कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र खोलने व परीक्षा के बाद ओएमआर शीट के लिफाफे को बंद करने की भी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। यदि एक बार ओएमआर शीट का लिफाफा पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया हो और कोई कागजात उसमें डालना भूल गए हो तो ओएमआर शीट का एक बार बंद किया हुए लिफाफा न खोलें, भूले हुए कागजात के बारे में एक लेटर लिख कर शिक्षा बोर्ड को अवगत करवाएं।
परीक्षा केंद्र के साथ-साथ शौचालयों में भी जैैमर सिस्टम लगाए जाएंगे और यह सिस्टम परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले से लेकर परीक्षा समाप्ति उपरांत ओएमआर सीट का लिफाफा बंद होने तक चालू रहेगा। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर जैमर के कार्य हेतु फर्म का प्रतिनिधि नहीं पहुंचता है तो वे इस बारे में स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी को सूचित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्र अधीक्षक बायोमैट्रिक थम्ब इंप्रेशन की प्रक्रिया द्वारा परीक्षा शुरू होने से पहले तथा परीक्षा समाप्ति पर हाजिरी सुनिश्चित करें।
हर केंद्र में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
चहल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें चालू रखें तथा परीक्षा केंद्र की खिड़कियों की ओर ध्यान दें व उन्हें बंद रखें। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने के तुरंत बाद सूचित किया जाए की हस्ताक्षर चार्ट पर प्रत्येक विद्यार्थी को दो बार अपने हस्ताक्षर उसी भाषा में करने आवश्यक है जिस भाषा में परीक्षार्थी के हस्ताक्षर ऑनलाइन फॉर्म भेजते समय किये गए हैं।
वही हस्ताक्षर पहली बार परीक्षा आरंभ होने के तुरंत बाद तथा दूसरी बार परीक्षा समाप्ति होने पर अपनी ओएमआर शीट जमा करवाने से पहले करने हैं। यदि किसी परीक्षार्थी ने दूसरी बार हस्ताक्षर नहीं किए हैं तो यह माना जाएगा की उसने ओएमआर शीट नहीं लौटाई है तथा यह अनुचित साधन का मामला माना जाएगा। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकता है। एडमिट कार्ड पर लगाई जाने वाली फोटो राजपत्रित अधिकारी से अटेस्टेड हो। परीक्षा केंद्र में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करें और परीक्षा के दिन पूरे समय तक परीक्षा केंद्र में ही उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। इस बैठक में नगराधीश बिजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मधु मित्तल, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा तथा परीक्षा केंद्र अधीक्षक तथा जिला प्रशासन द्वारा मनोनीत किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।