फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, devilall, Sirsa

चौ. देवीलाल को किया नमन

Thu, 07 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, devilall, Sirsa
देवीलाल - फोटो : Bureau
पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 15वीं पुण्यतिथि जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सिरसा, ओढां सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मुख्य आयोजन सिरसा के टाऊन पार्क में किया गया जहां पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। मुख्य कार्यक्रम लालबती चौक स्थित चौ. देवीलाल टाऊन पार्क में हुआ जहां पर सुबह इनेलो पदाधिकारी, सांसद, विधायक, कार्यकर्ताओं ने चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वधर्म प्रार्थना में  सभी धर्मों के धर्माचार्यों ने अपने-अपने ढंग से भजन,कीर्तन आदि के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन किया तो पंडितों ने श्लोक उच्चारण से तो पादरी व मौलवी साहब ने अपने-अपने धर्म के अनुसार पाठ किया। महावीर शर्मा ने देवीलाल को समर्पित देश भक्ति गीत गाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद्म जैन, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा के विधायक मक्खन सिंगला, विधायक बलकौर सिंह, विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व मंत्री भागीराम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जसवीर जस्सा, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, हलका अध्यक्ष सुभाष नैन, विनोद दड़बी, प्रदीप मेहता एडवोकेट, मनोहर मेहता, कृष्णा फौगाट, लीलाधर सैनी, आरके भारद्वाज, रमेश मेहता एडवोकेट, डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. हरि सिंह भारी, मीनुदीन पहलवान, अशोक वर्मा, बंसी सचदेवा, सुरेश कुक्कू, राहुल शर्मा, प्रोमिला शर्मा, कमलेश संधू, गजानंद सोनी, नरेंद्र मेहता, सदीप गंगा, गिरधारी बिस्सू, श्याम बमनिया, प्रहलाद  सोनी, देशकमल बिश्रोई, चानन दास ओड आदि मौजूद थे। इस मौके पर सभी को फल वितरित किए।
विज्ञापन


जेसीडी विद्यापीठ में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
 पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवी लाल की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर जेसीडी विद्यापीठ में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें विद्यापीठ के प्रबंधक समन्वयक आकाश चावला, विद्यापीठ के शैक्षणिक निदेशक डॉ. आरआर  मलिक, रजिस्ट्रार सुधांशु गुप्ता सहित जेसीडी विद्यापीठ के सभी कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, डॉ. विनय लाठर, डॉ. के.एन. दूबे, डेंटल के सीईओ डॉ. आरएस. टाडा, इंजी. आरएस. बराड़,  शिक्षकगण, गैर-शिक्षकगण व  विद्यार्थियों ने चौ. देवीलाल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा शब्द-कीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए, यज्ञ करवाया व दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मिक शांति की कामना की गई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के डॉ. राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यगणों द्वारा एक टीम का गठन करके स्वयं सिरसा जिले में  स्थापित वृद्धाश्रम, प्रयास मंदबुद्धि स्कूल, दिशा संस्थान एवं कुष्ठ आश्रम इत्यादि में फल वितरित किए गए।
विज्ञापन


 लार्ड शिवा कॉलेज में रक्तदान शिविर
स्थानीय लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बुधवार को जन नायक चौ. देवी लाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संस्था के महानिदेशक देश कमल विश्नोई ने चौ. देवी लाल की के चरणों में पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। विश्नोई ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वयंसेवकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर में रक्त एकत्रित करने का कार्य सामान्य अस्पताल की डॉ. समता व ब्लड बैंक की टीम के सदस्यों ने किया। इस शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डा. यशपाल सिंगला व स्कूल आफ नर्सिंग की प्रिंसिपल मधु विश्नोई ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। शिविर आयोजित करने में एनएसएस प्रभारी जगतार सिंह व डॉ. जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुधांशु पांडे, गौतम कुमार, विष्णु शर्मा, हरपिंद्र शर्मा, रजनी, बलजीत कौर, शुभम सचदेवा, चरनजीत, निशा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीडीएलयू में यज्ञ का आयोजन
सिरसा। इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गनाइजेशन (इनसो) की ओर से  स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर इनसो के जिला प्रधान अमृतमान नानूआना ने कहा कि जन नायक चौधरी देवीलाल के विचारों की प्रासंगिकता आज भी है, युवा पीढ़ी को उनकी विचारधारा का अनुसरण करना चाहिए और समाज हित के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। आर्य समाज के पूर्व प्रधान जगदीश सिंवर शेखुपुरिया ने राष्ट्र के अनेक राजनेता आज भी देवीलाल को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए समाज को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर सत्य जांदू, जगसीर मान, राजगुरु विश्नोई, प्रमोद जांदू, अनिल कस्वां, संजय विश्नोई, मुकेश, दीपक शर्मा, मंजीत यादव, प्रदीप शाद, शैलेंद्र श्योराण, सतपाल, मंजीत बेनीवाल, संदीप रंधावा, प्रभजोत, गुरप्रीत, जसप्रीत सिंह, सूर्यव्रत सींवर, हरमिंद्र सींवर, रोनित भांभू, रामदेव शास्त्री सहित विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. सुरेश गहलावत, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. जेएस जाखड़, डॉ. दीप्ति धर्माणी, डॉ. ईश्वर मलिक, डॉ. राजकुमार सिवाच , डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. जोंगेद्र दुहन, डॉ. अशोक मक्कड़, डॉ. पूनम, डॉ. रविंद्र पाल अहलावत, डॉ. अमित सांगवान, डॉ. राजकुमार, डॉ. रविंद्र, डॉ. विजय सैनी, डॉ. गुर्साद, मुन्नी देवी, सतीश विज, सुरेंद्र नुहिया, महेंद्र बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

 हरकी देवी कॉलेेज में रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र किया  
माता हरकी देवी कॉलेज ओढां में  इस मौके पर एनएसएस यूनिट और रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में ‘रक्तदान उत्सव’ आयोजित हुआ। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया और 75 से भी ज्यादा छात्राओं ने रक्तदान और देशप्रेम पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में हिंसा लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ सूरजभान कंबोज ने किया। सर्वप्रथम डॉ सूरजभान कंबोज सिंह सहित कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मंदर सिंह, जसबीर सिंह जस्सा, ओमप्रकाश पोटलिया, प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा, डॉ सुनीता स्याल, डॉ सुभाष, किशन कुमार इत्यादि ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इतिहास की प्राध्यापिका मोनिका कस्वां ने 10वीं बार रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त स्टाफ में से भारती, किरण, नितिन कुमार, सुनील कुमार, धीरज, इंद्रपाल, अनंत, सुरेंद्रपाल, गुरप्रीत, विजयेंद्र, सतीश, मनोज, अनंत कथूरिया, मनजीत सिंह, अटलवीर सुखजीत कौर ने भी रक्तदान किया।


 पुष्प अर्पित कर मनाई ताऊ की पुण्यतिथि
नाथूसरी चोपटा। नाथुसरी चोपटा में बुधवार को पूर्व उप प्रधान मंत्री देवीलाल की पुण्यतिथि पर चोपटा चौक स्थित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर जिला परिषद सदस्य हरपाल कासनिया ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वामी पूर्ण दास  महाराज ने कहा कि जन नायक चौधरी देवीलाल ने मजदूर, किसान, गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ताऊ देवीलाल की उपलब्धियों की चर्चा की गई। इस मौके पर बिनोद बैनीवाल, हीरालाल शाहपुरिया, इंद्र सिंह जांगड़ा, रोहताश कस्वां, अरूण श्योराण, बलराम कासनिया, रामरत्न शर्मा, अनिल कांसनिया, राम नारायण, सतपाल गाट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed