फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, City View, Administration, DC, Sharandeep Kaur, Sirsa

डीसी ने अधिकारियों के साथ देखी शहर का दुर्दशा

Mon, 25 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 25 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, City View, Administration, DC, Sharandeep Kaur, Sirsa
शरणदीप कौर बराड़ - फोटो : Bureau

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जहां भी खामी मिली संबधित विभाग के अधिकारी को खामी दूर करने का निर्देश दिया। एक ओर उन्होंने सिरसा मेजर नहर की सफाई कराने को कहा तो दूसरी ओर चौक पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का कहा। साथ ही उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के  दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


उपायुक्त अधिकारियों के काफिले के साथ सबसे पहले चौटाला हाउस के सामने स्थित जलघर का दौरा कर पीने के पानी का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे लोगों को समय पर स्वच्छ जल की आपूर्ति करवाएं। इसके बाद उन्होंने हुडा सेक्टर के पास नाले का निरीक्षण किया व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे दिल्ली पुल से हुडा सेक्टर नाले पर कार्य शुरु करवाएं तथा इस नाले में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने हुडा सेक्टर नाले के पास पड़ी गंदगी के ढेर को हटाने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने बाद में हुडा निर्माणाधीन जलघर का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जलघर को शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए तो कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मई के अंत तक जलघर के कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। उपायुक्त ने दिल्ली पुल का दौरा करते हुए कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को निर्देश दिए कि वे हुडा सेक्टर नाले पर दिल्ली पुल के पास जाली लगवाएं ताकि पानी में गंदगी न बहे। उन्होंने दिल्ली पुल पर ग्रिल लगाने के भी निर्देश दिए ताकि कोई पशु आदि नाले में न फंस जाएं। उन्होंने हिसार रोड़ पर दिल्ली पुल तक लाइट लगवाने के लिए ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने पोस्ट ऑफिस रोड को ठीक करने के लिए कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को निर्देश दिए। चत्तरगढ़ पट्टी बाईपास का दौरा करते हुए उन्होंने सडक़ के बीच में मिट्टी को हटवाने और डीसी कॉलोनी की टूटी हुई चार दीवारी को बनवाने के लिए कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान उनके साथ एसडीएम  परमजीत सिंह चहल, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग  प्रदीप पुनिया, ईओ नगर परिषद अतर सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) पीके. जिंदल, एसएचओ ट्रैफिक अनिल कुमार, कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

महाराणा चौक पर किया पौधारोपण
उपायुक्त ने महाराणा प्रताप चौक का दौरा करते हुए ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए कि चौक पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उपायुक्त ने महाराणा प्रताप चौक पर पौधारोपण किया और चौक पर लगे होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे शहर में जहां भी पौधे लगाएं वहां पर ट्री-गार्ड अवश्य लगाएं। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर बड़े वाहनों के लगे हुए नो-एंट्री बोर्ड को ठीक करने के कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए। कंगनपुर रोड़ का दौरा करते हुए उन्होंने रेलवे लाइन के पास सड़क बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कंगनपुर रोड पर पांच एकड़ भूमि में जहां आवासीय मकान बनाए जाने है उस स्थान का भी निरीक्षण किया। कंगनपुर रोड पर देवीलाल पार्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पार्क का बोर्ड बनवाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पार्क में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए।

दुकानदारों को दिया देखभाल का जिम्मा
उपायुक्त ने सतनाम चौक का दौरा करते हुए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे सड़क पर लगाए गए पौधों की जिम्मेवारी एक-एक दुकानदार को साैंपे ताकि इन पेड़ पौधों की परवरिश की जा सके। उन्होंने कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को निर्देश दिए कि वे सतनाम चौक से धन-धन सतगुरु पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर को ठीक करवाएं तथा सड़क के बीच में बने फुटपाथ पर पेंट करवाएं। उन्होंने गोल डिग्गी चौक से गोशाला रोड़ के दोनों तरफ फुटपाथ बनवाने तथा गोल डिग्गी चौक पर रंगबिरंगे फूलों के गमले रखने के लिए निर्देश दिए। उपायुक्त ने परशुराम चौक का दौरा करते हुए परशुराम चौक को साफ सुथरा रखने तथा डिवाइडर से चौक तक लोहे की ग्रिल लगवाने, परशुराम चौक से डाकघर तक सडक़ बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सड़क को ठीक करने के निर्देश
उपायुक्त ने झूंथरा धर्मशाला के साथ लगा बिजली का ट्रांसफार्मर हटवाने व लालबत्ती चौक पर लाइट ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी से पूछा कि लालबत्ती चौक  के पास रोड़ व फुटपाथ को ठीक करने में कितना समय लगेगा, इस पर संबंधित एसडीओ ने बताया कि एस्टिमेट भेजा हुआ है, एक हफ्ते के अंदर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उपायुक्त ने टाउन पार्क का निरीक्षण किया और टाउन पार्क पर प्रवेश बोर्ड लगाने के ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने सालासर धाम मंदिर के सामने सड़क को चकाचक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सांगवान चौक का दौरा करते हुए वहां पर लगे ट्रांसफार्मर हटवाने, सड़क पर बने कट ठीक करने तथा चौक पर पानी निकासी का प्रबंध करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


चौक पर करवाया जाए पेंट
उन्होंने जगदेव सिंह चौक का दौरा किया और चौक पर लगे हुए पोस्टर हटवाने, पेंटत्न करवाने, पौधे लगवाने और सफाई व्यवस्था करने के लिए ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए। इसके साथ ही जगदेव सिंह चौक पर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से  लगाए गए पोल को हटवाने के लिए भी कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड को निर्देश दिए। उपायुक्त ने शिव चौक से सूरतगढ़िया बाजार तक सड़क का निरीक्षण किया तथा वाल्मीकि चौक पर बने पार्क की मरम्मत करवाने व बोर्ड लगवाने के लिए कहा। वाल्मीकि चौक के आगे सड़क के दोनों तरफ गंदगी को हटवाने, डस्टबिन लगवाने तथा फुटपाथ को पक्का करवाने के लिए व सिविल अस्पताल के पास ग्रीन बेल्ट पार्क के साथ व सड़क व पार्क की दीवार के बीच में मिट्टी भर्ती करवाने तथ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने क े लिए ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed