फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Thehad, Road Jam, Court Notice, Sirsa

बेघर करने का फरमान देख बिफरे थेहड़वासी

Mon, 25 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 25 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Thehad, Road Jam, Court Notice, Sirsa
 जाम लगाते थेहड़ वासी - फोटो : Bureau

बेघर होने की कगार पर पहुंच चुके थेहड़वासियों का सब्र का बांध लगातार मिल रहे नोटिसों के चलते सोमवार रात को फूट पड़ा। बेघर करने के नोटिस से गुस्साए थेहड़ वासियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को सड़क पर लेट कर जमकर कोसा। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


थेहड़ संघर्ष समिति की अध्यक्ष एडवोकेट संजूबाला ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वर्षों से थेहड़ पर रह रहे गरीब लोगों को उजाडना चाहती है। सरकार ने हाईकोर्ट में  हलफनामा दायर करके कहा है कि मई माह में थेहड़ को खाली करवा दिया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक दो हजार परिवारों का नोटिस जारी करके अपने घर खाली करने को कहा है।
विज्ञापन


नोटिस को देखकर क्रोध आना सामान्य सी बात है लेकिन शांति नोटिस का जवाब देने के लिए कानूनी विकल्प तलाशना होगा। हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। मंगलवार को थेहड़ मेें रहने वाले हजारों लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। थेहड़ में रहने वाले 3040 परिजनों को अनाधिकृत निर्माण बताकर मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। एडवोकेट संजूबाला ने सभी परिवारों से कहा कि हर एक परिवार से दो लोग मंगलवार सुबह गोशाला रोड आए। सात हजार लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए शहर में निकलेंगे और उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत सरकार ने सिरसा के थेहड़ को प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया हुआ है। पुरातत्व विभाग थेहड़ पर अपना अधिकार जताते हुए थेहड़वासियों को नोटिस जारी करके इसे खाली करने को कहा था। इसके बाद पुरातत्व विभाग उच्च न्यायालय का द्वार खटखटाया और न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सिरसा जिला प्रशासन को आदेश दिया कि वे थेहड़ से सारा अनाधिकृत निर्माण खाली करवाएं। प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल किया कि मई 2016 तक थेहड़ से अनाधिकृत निर्माण हटा दिया जाएगा। थेहड़ वासियों का कहना है कि थेहड़वासियों को सारी सरकारी सुविधाएं मिली हुई हैं और वे हाउस टैक्स तक भरते हैं। थेहड़ में 25 हजार लोग रहते हैं ऐसे में वे किसी भी सूरत में थेहड़ खाली नहीं करना चाहते। इसी कारण थेहड़वासियों व प्रशासन के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed