{"_id":"573cb6284f1c1b3150ac6f2c","slug":"sirsa-news-hindi-news-accident-jeep-accident-student-injured-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की जीप पलटी, दस बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की जीप पलटी, दस बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव जमाल के सर छोटूराम स्कूल की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जीप में सवार करीब 10 बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, स्कूल संचालकों ने जीप को घटनास्थल से हटाकर गांव गुड़िया खेड़ा के ही एक घर में ढककर रख दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव जमाल के सिरसा रोड पर सर छोटूराम स्कूल है, जिसकी एक जीप गांव रूपाणा खुर्द से चलकर निर्बाण व गुडियाखेड़ा से होते हुए स्कूल में जा रही थी। जीप में करीब 10-15 बच्चे और स्कूल स्टाफ मौजूद था। स्कूल जाते समय रास्ते में जीप ने एक स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान जीप का टायर पंक्चर हो गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद जीप में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों और अन्य वाहन सवारों ने बच्चों को जीप से बाहर निकाला। इस दौरान कई बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को राहगीरों ने तुरंत सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में जीप में सवार स्कूल संचालक रूपाणा खुर्द निवासी विनोद कुमार की पत्नी सोना, छठी कक्षा का छात्र अंकित, चौथी कक्षा का सुमित पुत्र बलबीर, मंजू पुत्री मदनलाल निवासी रूपाणा खुर्द, बकरियांवाली निवासी सुमन व रेखा पुत्री रमेश, ड्राइवर रामकुमार पुत्र सुरजाराम निवासी रूपाणा खुर्द आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
स्कूल की नहीं खुद की थी गाड़ी: विनोद कुमार
स्कूल संचालक विनोद कुमार ने कहा कि जीप उनकी खुद की थी और उसमें उसके परिवार के ही बच्चे थे। जिसे रामकुमार पुत्र सुरजाराम निवासी रूपाणा खुर्द चला रहा था। गाड़ी के कागजात पूरे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करवानी थी जिसको लेकर उन्होंने गाड़ी को घटनास्थल से हटवा दिया था।
शिकायत आई तो करेंगे कार्रवाई: एसएचओ
चोपटा थाना के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से बिना पुलिस कार्रवाई या फोटो करवाने के वाहन को नहीं हटा सकते। अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी अभिभावक, स्कूल संचालक या अन्य ग्रामीण की तरफ से कोई शिकायत आती है तो वे कार्रवाई करेंगे।