फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, Banks are closed, people using ATMs

बैंक रहे बंद, एटीएम के सहारे लोग

Mon, 28 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 28 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार के बाद रविवार को भी बैंकों में अवकाश रहा। बैंक बंद होने के कारण एटीएम पर दिनभर भीड़ रही। रविवार को एसबीआई की एक शाखा खुली जहां पर लोगों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को एटीएम से पूरी राहत नहीं मिली। लंबी लाइनों में लगकर ढाई हजार रुपये ही निकाले जा सके। अब सोमवार को बैंक खुलते ही भीड़ बढ़ने की संभावना है। शहर में रविवार को 25 एटीएम चालू रहे।
विज्ञापन

दो दिन से लोगों को कुछ एटीएम पर ही राशि निकालने की सुविधा मिल रही है। चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं और उसके बाद रविवार को बैंक बंद रहे। हिसार रोड स्थित एसबीआई की रविवार को भी खुली। इस बैंक में लेनदेन करने वालों की भीड़ दिनभर लगी रही। इसी प्रकार शहर के 25 एटीएम में राशि डाली गई जहां से लोगों ने लंबी लाइनों में लगकर कैश निकाला। जिलेभर में 150 एटीएम हैं जिनमें से अधिकतर एटीएम में राशि नहीं थी। सोमवार को जैसे ही दो छुट्टियों के बाद बैंक खुलेंगे तो काफी भीड़ होने की संभावना है। लोगों को बैंक खुलने का बेसब्री से इंतजार है। नोटबंदी के बाद राशि निकालने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों में करेंसी को लेकर भय भी बना हुआ है। इसी प्रकार 500 और 1000 के नोट जमा करवाने वालों की भीड़ भी कम नहीं हो रही है। जिले में 550 करोड़ से अधिक की राशि 500 और 1000 के नोटों की बैंकों में जमा हो चुकी है। 30 दिसंबर तक एक हजार करोड़ से आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। सोमवार को सभी 31 बैंक और 232 शाखाओं में लेन-देन होगा। इसी प्रकार एटीएम भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का मानना है कि आने वाले पांच-सात दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। कैश लगातार आ रहा है और लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed