फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Municipal Election Results INLD wins in Dabwali and Raniyan Municipal Election Results

Sirsa Municipal Election Results: डबवाली और रानियां में इनेलो की जीत, ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित ने किया चेयरमैन पद पर कब्जा

Wed, 22 Jun 2022 01:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 01:27 PM IST
सार

ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 7471 वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के राजेश कुमार ने 7124 वोट हासिल किए।

विज्ञापन
Sirsa Municipal Election Results INLD wins in Dabwali and Raniyan Municipal Election Results
जीत का जश्न मनाते प्रत्याशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा में स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम बुधवार को आ गया है। मतगणना शुरू होते ही तीन घंटे के भीतर चेयरमैन के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया। डबवाली नगर परिषद चुनाव में इनेलो के टेक चंद, रानियां में इनेलो के मनोज सचदेवा और ऐलनाबाद राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


डबवाली: टेकचंद छाबड़ा ने 1558 वोटों से दर्ज की जीत
डबवाली नगर परिषद चुनाव की मतगणना का कार्य महाराणा प्रताप कॉलेज फॉर वूमेन में बुधवार को संपन्न हुआ। एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी राजेश पुनिया के नेतृत्व में मतगणना हुई। पुलिस बल तैनात किया गया। मतगणना स्थल के चारों और पुलिस ने नाकेबंदी की। पार्षदों की तीन राउंड में की गई गिनती और चेयरमैन की भी 21 राउंड में की गई गिनती के परिणाम सुबह 8:00 बजे के करीब ही आने शुरू हो गए। चेयरमैन पद पर इनेलो समर्थक टेकचंद छाबड़ा ने 1558 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ऐलनाबाद: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी विजयी
ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 7471 वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के राजेश कुमार ने 7124 वोट हासिल किए। जीत के बाद पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनायी और विजय जुलूस भी निकाला। राम सिंह सोलंकी 347 वोट से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानियां: इनेलो समर्थित मनोज सचदेवा ने जीत दर्ज की
रानियां नगर पालिका के चुनाव में इनेलो समर्थित उम्मीदवार मनोज सचदेवा ने 7118 वोट हासिल कर जीत हासिल की। उन्होंने दीपक गाबा को हराया। दीपक गाबा को 6300 वोट मिले। जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। मनोज सचदेव ने 818 वोट से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed