फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa minor, sirsa minor undergound, minor under ground in 7 crore

सात करोड़ से सिरसा माइनर होगी अंडरग्राउंड

Sun, 26 Jun 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 26 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
sirsa minor, sirsa minor undergound, minor under ground in 7 crore
नहर - फोटो : Bureau

हिसार-डबवाली बाईपास पर अजय विहार से लेकर दिल्ली पुल तक सिरसा मेजर नहर के करीब 1.78 किमी क्षेत्र को अब सात करोड़ सात लाख 72 हजार रुपये की लागत से अंडरग्राउंड किया जाएगा। जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर डिविजन नंबर दो की ओर से करवाए जाने वाले इस कार्य का टेंडर कैथल की एक कंपनी को जारी किया गया है। अब नहर में न तो लोग कूड़ा-कचरा डाल सकेंगे और न ही लोग कपड़े धो सकेंगे। इतना ही नहीं बच्चे भी नहर में नहीं नहा सकेंगे।  

विज्ञापन


विभाग के हिसार सर्कल के अधीक्षक अभियंता की ओर से  कंपनी को अथॉरिटी लैटर जारी कर टेंडर अलॉट करने की सूचना दी गई है। इसके साथ ही कंपनी जैसे ही सिक्योरिटी राशि के रूप में 35 लाख 39 हजार 600 रुपये जमा करवा देगी। विभाग की ओर से उसे वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इस मेजर नहर को भूमिगत किया जाना है। इस  नहर को अंडरग्राउंड करने के लिए बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। पाइपों की सुरक्षा के लिए भी उसके ऊपर इसी प्रकार से बेड बनाया जाएगा और उसके ऊपर पाइपों के दोनों तरफ दीवारें खड़ी की जाएंगी, जहां ग्रिलें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


चतरगढ़पट्टी से दिल्ली पुल तक लगाई जाएंगी ग्रिल
इस नहर को अंडरग्राउंड करने के साथ ही चतरगढ़पट्टी से लेकर दिल्ली पुल तक के 5.27 किमी  क्षेत्र में दोनों ओर सड़क के साथ स्थित कच्ची जगह पर इंटरलॉक टाइलें लगाकर उसे पक्का बनाया जाएगा। पूर्व में बने डिवाइडरों और अब अंडरग्राउंड करने के बाद बनने वाले डिवाइडर के दोनों ओर की दीवारों पर ग्रिलें लगाई जाएंगी। इसके बाद डिवाइडर के बीच वाले स्थान में मिट्टी डालकर  पौधे लगाए जाएंगे। अजय विहार से इस डिवाइडर की चौड़ाई तीन फुट होगी, जो कि दिल्ली पुल तक बढ़ते-बढ़ते करीब 14 फीट तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुल के पास लगेगा छठ मेला
इस समय खुले में बनी मेजर नहर में पानी आने के बाद सिरसा शहर के दूर दराज के क्षेत्रों जैसे चतरगढ़पट्टी, जेजे कालोनी, थेहड़ मोहल्ला, मेला ग्राउंड से बच्चे वहां पर गर्मियों में नहाने के लिए आते हैं तो वहीं पूर्वांचल के लोगों की आस्था के प्रतीक छठ पर्व पर भी वहीं पर पूजा अर्चना की जाती है। नहर के अंडर ग्राउंड होने पर नहाने वालों को दिल्ली पुल तक जाना होगा और अगले वर्ष से छठ का मेला भी दिल्ली पुल के आसपास ही लगा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed