फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa market opened after two days, 946 farmers reached to sell paddy

दो दिन बाद खुली सिरसा मंडी, 946 किसान पहुंचे धान बेचने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sirsa market opened after two days, 946 farmers reached to sell paddy
मंडी में लगी धान की ढेरिया। - फोटो : Sirsa
सिरसा। अनाज मंडी दो दिन आवक बंद रहने के बाद सोमवार को मंडी में धान की आवक शुरू हुई और 946 किसानों के टोकन काटे गए। एक साथ लगभग 46 हजार क्विंटल धान आने के बाद मंडी एक बार फिर से अट गई है। हालांकि मंडी खाली होने से जाम व शाम के समय उठान कार्य होने की परेशानी से राहत मिली है। वहीं जिले को मिलने वाले डीएपी की रैक सोमवार को नहीं पहुंची। खाद का कितना स्टॉक कब आना है इसकी सूचना अधिकारियों को भी नहीं है।
विज्ञापन

सिरसा अनाज मंडी में शुक्रवार शाम 5 से सोमवार सुबह 4 बजे तक धान की आवक बंद कर दी गई थी। सोमवार को मंडी में 946 किसानों के टोकन काटे गए और कुल आवक 45 हजार 835 दर्ज की गई। मंडी में आवक आने के बाद खरीदारों द्वारा तेजी से खरीद कर बोरियों में भरा जा रहा है। मंडी में अब शाम 5 बजे के बाद उठान कार्य ही किया जाएगा ताकि अगली सुबह किसानों को मंडी में ढेरी करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। बता दें कि सिरसा अनाज मंडी में धान की अधिक आवक आने से उठान कार्य प्रभावित हो रहा था और मंडी अधिक आवक से अटी पड़ी थी। जिसके चलते दो दिन तक खरीद व आवक पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन

मंडी में धान का लगभग 90 फीसदी उठान कार्य हो चुका है। आगे आने वाली आवक को उसी शाम उठान करवाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
-हरदीप सरकारिया, प्रधान, दी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।
डीएपी का स्टॉक खत्म, किसानों को करना होगा इंतजार
रबी फसलों की बिजाई के प्रयोग होने वाली डीएपी का स्टॉक किसानों को पूरा नहीं आ रहा। सोमवार को 8 हजार बैग बांटने के बाद स्टॉक खत्म हो गया है। अब अगला स्टॉक कब और कितना आना है इससे विभाग भी बेखबर है। खाद लेने के लिए किसान अभी भी लाइनों में लग रहे हैं। जिले के खेती रकबे के 44 हजार मीट्रिक टन खाद की जरूरत है, जिसके अनुसार अभी तक करीब 60 फीसदी 23 हजार मीट्रिक टन खाद ही उपलब्ध हो पाई है। उधर गेहूं की बिजाई अब पछेती होने लगी है। साथ ही खेतों में पर्याप्त नमी न होने के कारण किसान खेतों को दोबारा से पानी की सिंचाई कर रहे है। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि डीएपी की अगला स्टॉक शायद दो दिन बाद आए। जिले को कितना मिलना है इसकी जानकारी नहीं है।

डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे किसान।

डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed