फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa is most suitable for IIT: Mehta

आईआईटी के लिए सिरसा सबसे उपयुक्त : मेहता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sirsa is most suitable for IIT: Mehta
आढ़ती तथा व्यापारी बैठक करते हुए । 
सिरसा। जिले में प्रस्तावित आईआईटी की स्थापना के लिए अब सिरसा के लोग खुलकर समर्थन में आ गए हैं। हर कोई चाहता है कि सिरसा में ही आईआईटी की स्थापना हो ताकि यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई दिक्कत न आए। अब सिरसा के आढ़ती और व्यापारी भी समर्थन में आ गए हैं। ें
विज्ञापन

मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी की सिरसा में स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम एक प्रस्ताव पारित किया गया। मनोहर मेहता ने कहा कि जिले में आईआईटी की स्थापना होने से एक नई क्रांति का आगाज होगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक रूप से अति पिछड़ा जिला होने के साथ-साथ यह तीन राज्यों की सीमा को भी लगता है। राजस्थान, पंजाब राज्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार की ओर से प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना सिरसा में स्थापित करने का निवेदन किया। मेहता ने कहा कि सिरसा में आज तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की ओर से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में ही इस क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं तो आईआईटी की सौगात दी जाए। आईआईटी की स्थापना के लिए सिरसा जिला उपयुक्त है क्योंकि यहां पर सभी ग्राम पंचायतों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है। सभी पंचायतें जमीन देने को तैयार हैं। ऐसे में सरकार को जमीन की खरीद भी नहीं करनी पड़ेगी। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान कीर्ति गर्ग, पूर्व सह सचिव महावीर शर्मा, कृष्ण मेहता, राधेश्याम कुकरेजा, राकेश वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed