फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, thedd, sirsa

हाईकोर्ट पर टिकी थेहड़वासियों की उम्मीदें

Mon, 06 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 06 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, thedd, sirsa
थेहड़ - फोटो : bureau
 थेहड़ को लेकर पहली बार सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट वीरवार को याचिका पर सुनवाई करेगी। बेघर होने के करीब पहुंच चुके 25 हजार थेहड़वासी बड़ी उम्मीद के साथ हाईकोर्ट की तरफ देख रहे हैं। उधर माकपा कार्यकर्ताओं ने थेहड़वासियों के हित में आवाज उठाते हुए सोमवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि थेहड़वासियों को बेघर न होने दिया जाए। पांच दशकों से गरीब वर्ग के हजारों परिवार थेहड़ पर रह रहे हैं। सरकार की तरफ से हर प्रकार सुविधाएं थेहड़वासियों को दी गई है, यहां तक की हाऊस टैक्स भी वसूल किया जाता है। मानवीय आधार पर बेघर होने के डर में जी रहे थेहड़वासियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन




सरकार को नहीं है थेहड़वासियों के पुनर्वास की चिंता
 कांग्रेस थेहड़वासियों के साथ है। प्रशासन द्वारा थेहड़ खाली करने की तिथि 13 जून नजदीक आ रही है, परंतु सरकार ने अभी तक थेहड़वासियों के पुनर्वास के बारे में सोचा तक नहीं है। न तो प्रशासन को इस बात की चिंता है और न ही सरकार को कि थेहड़ के हजारों लोग आखिर उजड़ने के बाद जाएंगे कहां। यह आरोप लगाया कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने।
विज्ञापन



    शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थेहड़वासियों का दिन का चैन, रातों की नींद गायब है, जबकि सरकार व प्रशासन इन गरीबों के पुनर्वास को लेकर मुंह पर पट्टी बांधे हुए है। उन्होंने कहा कि जब तक थेहड़ वासियों के पुनर्वास का प्रबंध सरकार नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी और संकट की इस घड़ी में थेहड़वासियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय चावरिया, कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान सज्जन कुमार, सुरेश ढुकड़ा, बृजदान चारण, बृजलाल सैनी, सोमप्रकाश चावला, हंसराज मोरवाल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed